फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Parts of an e-rickshaw stolen from the Dussehra fair recovered from a scrap dealer's shop; two arrested

Ballia News: दशहरा मेले से चोरी ई-रिक्शा के कटे पुर्जे कबाड़ी की दुकान से बरामद, दो गिरफ्तार

Fri, 30 Oct 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Parts of an e-rickshaw stolen from the Dussehra fair recovered from a scrap dealer's shop; two arrested
बलिया। दशहरा मेले के दौरान रामलीला मैदान के पीछे से चोरी ई-रिक्शा की घटना का कोतवाली पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर बांसडीह थाना क्षेत्र के शिवरामपुर चट्टी स्थित कबाड़ी की दुकान से ई-रिक्शा के कटे हुए पुर्जे और चेसिस बरामद की गई है।
विज्ञापन

हरपुर पुरानी बस्ती निवासी विक्रम चौहान 20 अक्तूबर की शाम करीब छह बजे अपने परिवार के साथ दशहरा मेला घूमने रामलीला मैदान गए थे। उन्होंने अपना ई-रिक्शा मैदान के पीछे वाले गेट के पास खड़ा किया था। मेला घूमकर लौटने पर ई-रिक्शा गायब मिला। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने 28 अक्तूबर को कोतवाली में तहरीर देकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ई-रिक्शा की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि 29 अक्तूबर की रात रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से बहेरी निवासी नीरज बिंद (23) को गिरफ्तार किया। शिवरामपुर चट्टी स्थित कबाड़ी की दुकान से जुम्मन (50) को रात करीब 4:10 बजे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, नीरज ने चोरी के ई-रिक्शा को शिवरामपुर ले जाकर कबाड़ी जुम्मन को बेच दिया था। आरोपियों की निशानदेही पर दुकान से ई-रिक्शा की बॉडी, चेसिस नंबर अंकित कटी हुई मुख्य चेचिस, एक मोटर, सामने का शीशा, दो कटी हुई छतरियां और पीछे का कटा हुआ स्टैंड बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed