फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Police has prepared a plan for complaint boxes to incidents of molestation after unnao case

उन्नाव की घटना के बाद मेरठ पुलिस की पहल, अब ऐसे शिकायत कर सकेंगी पीड़ित बेटियां

Fri, 13 Dec 2019 12:24 PM IST
कपिल kapil अश्वनी जौहरी, अमर उजाला, मेरठ
अश्वनी जौहरी, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 13 Dec 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
Meerut Police has prepared a plan for complaint boxes to incidents of molestation after unnao case
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बेटियों की सुरक्षा को लेकर मेरठ पुलिस एक और कदम उठाने जा रही है। शहर के 26 स्थानों पर पुलिस शिकायत पेटिका लगाएगी। यदि कोई युवती या महिला छेड़छाड़ या किसी तरह के उत्पीड़न से परेशान हैं तो उसे पुलिस के दरवाजे तक जाने की जरूरत नहीं पडे़गी। वह इस पेटिका में अपनी शिकायत लिखकर डाल सकेगी। पुलिस शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखकर मामले की जांच करेगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन


हैदराबाद और उन्नाव की घटना के बाद महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस गंभीर है। लगातार ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है कि महिला उत्पीड़न पर प्रभावी अंकुश लग सके। कम्यूनिटी पुलिसिंग की ओर कदम बढ़ाते हुए पुलिस अब शहर में शिकायत पेटिका लगाने जा रही है। शहर के 26 अलग-अलग सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस शिकायत पेटिका लगाएगी। ऐसे में कोई युवती अथवा महिला छेड़छाड़ से परेशान हैं और पुलिस से सीधे शिकायत करने से डर रही है तो वह इन पेटिका की मदद ले सकती है। व्यवस्था को अमल में लाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। प्रतिदिन शाम को इन पेटिका को एसपी सिटी की देखरेख में खोला जाएगा। शिकायत मिलने के बाद उसकी गहनता से जांच होगी। आरोप सही पाए गए तो पुलिस कार्रवाई करेगी। पुलिस शिकायतकर्ता का नाम व पहचान पूरी तरह गोपनीय रखेगी।
विज्ञापन


सपा सरकार के समय में बनी थी व्यवस्था
पुलिस द्वारा तैयार की जा रही यह व्यवस्था सपा सरकार की एक योजना से मेल खाती है। दरअसल, सपा सरकार ने 2015 में शहर में अलग-अलग स्थानों पर शिकायत पेटिका लगाई थीं। उस दौरान कोई भी स्वतंत्र रूप से किसी भी तरह की लिखित शिकायत इन पेटिका में डाल सकता था। इसके काफी अच्छे परिणाम पुलिस को मिले थे। काफी सूचनाएं शुरू में पुलिस को प्राप्त हुई थी। हालांकि, कुछ समय बाद ही शिकायत पेटिका बदहाल स्थिति में दिखाई देने लगीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीआरवी निभाएंगी सुरक्षा का जिम्मा

रात में महिलाओं को सुरक्षा मुहैया कराने के उद्देश्य से विशेष व्यवस्था तैयार की गई है। इसके लिए मेरठ पुलिस को अलग से पांच पीआरवी मिली हैं। इन पीआरवी पर प्रशिक्षित महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी। रात के समय में यह शहर की सड़कों पर दिखेंगी। ऐसे में कहीं कोई महिला मदद मांगती हैं तो पीआरवी उसे तत्काल मदद उपलब्ध कराएगी। 

डायल 112 ने महिला को घर पहुंचाया 
अकेली व असहाय महिला को पुलिस की गाड़ी से घर छोड़ने का पहला केस बृहस्पतिवार को सामने आया। गांव पावली निवासी गुड़िया को उसके पति ने बृहस्पतिवार को शराब पीने का विरोध करने पर पांच साल के बेटे के साथ घर से निकाल दिया था। गुड़िया शिकायत लेकर थाना कंकरखेड़ा पहुंची और कार्रवाई की मांग की। तहरीर देकर महिला थाने से निकली तो अचानक से तेज बारिश आ गई। महिला घर जाने के लिए थाने के बाहर ही खड़ी रही। उसने कई वाहनों को रुकने का इशारा किया। लेकिन किसी ने मदद नहीं की। बाद में सूचना पर थाना प्रभारी ने अपने क्षेत्र की डायल 112 से महिला को घर छुड़वाया। थाना प्रभारी के अनुसार रात में पुलिस अकेली और असहाय महिला को सुरक्षित घर पहुंचाने का काम करेगी। जिले में यह पहला केस था। गुड़िया पहली महिला है, जिसे पुलिस ने सुरक्षित घर पहुंचाया।

जांच कर कार्रवाई की जाएगी
महिला सुरक्षा के दृष्टिगत शिकायत पेटिका लगाने का निर्णय लिया गया है। कुल 26 स्थान चिह्नित किए गए हैं। जल्द यह पेटिका शहर के अलग-अलग स्थानों पर लग जाएंगी। शिकायतों की जांच कराकर पुलिस कार्रवाई करेगी। - अजय साहनी, एसएसपी, मेरठ

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed