{"_id":"61b0f1702d303836a94238ca","slug":"meerut-news-the-miscreants-stole-the-creta-car-of-property-dealer-from-delhi-but-the-car-was-caught-with-the-gps-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: दिल्ली से प्रापर्टी डीलर की क्रेटा कार चुराकर भाग रहे थे बदमाश, जीपीएस सिस्टम से फंसे और फिर...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मेरठ: दिल्ली से प्रापर्टी डीलर की क्रेटा कार चुराकर भाग रहे थे बदमाश, जीपीएस सिस्टम से फंसे और फिर...
Wed, 08 Dec 2021 11:24 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:24 PM IST
सार
दिल्ली से प्रापर्टी डीलर की क्रेटा कार चुराकर भाग रहे बदमाश जीपीएस सिस्टम से फंस गए। बदमाश मेरठ में कार छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने कार को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस ने बरामद की कार।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दिल्ली के प्रापर्टी डीलर उत्कर्ष जैन की कार चुराकर ला रहे चोर मेरठ में आते ही पुलिस की घेराबंदी देख कार छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। दरअसल, कार में जीपीएस लगा था। इसकी मदद से मालिक को कार की लोकेशन के बारे में जानकारी हुई।
विज्ञापन
दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश निवासी उत्कर्ष जैन ने मंगलवार को अपनी क्रेटा कार घर के बाहर खड़ी की थी। कार चोरी होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने जीपीएस की सहायता से कार की लोकेशन जानने का प्रयास किया। जीपीएस में कार को मुरादनगर, मोदीनगर, मेरठ के लिसाड़ीगेट, हापुड़ रोड, जाकिर कॉलोनी से गुजरते हुए देखा गया। इस पर उन्होंने मेरठ निवासी रिश्तेदार सुधांशु महाराज को जानकारी दी। सुधांशु ने मामले की जानकारी एसएसपी प्रभाकर चौधरी को दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें
विज्ञापन
इसके बाद सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया, लिसाड़ीगेट थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर एवं मेरठ की सर्विलांस टीम ने भी छानबीन शुरू की। उन्हें कार के मोदीपुरम जाने की जानकारी मिली। टीम ने पल्लवपुरम पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया और घेराबंदी की। चोर मोदीपुरम फ्लाईओवर के नीचे कार को छोड़कर भाग गए।
यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार
पीछा करते हुए पहुंची पुलिस को कार फ्लाईओवर के नीचे लावारिस हालत में मिली। माना जा रहा है कि चोरी के बाद इस कार को कटान के लिए लाया जा रहा था। पुलिस को चोरी की स्कॉर्पियो भी मिली है। चोरों के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। चोर कार में लगे जीपीएस सिस्टम को हटा नहीं सके।