फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut murder news

महिला के लिए काल बने प्रेमी ने ले ली जान

Tue, 29 Dec 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 29 Dec 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
meerut murder news

जागृति विहार में एक युवक ने पड़ोसी महिला की हत्या कर दी और फरार हो गया। सूचना पर पहुंची मेडिकल थाना पुलिस ने जांच पड़ताल की। देर रात तक पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी। पुलिस का कहना है कि हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई है।

विज्ञापन


बलिया के नागारपुर गांव निवासी संगीता (26) पत्नी अंगद अपनी माता पुष्पा और पिता सीताराम शरण तिवारी के साथ जागृति विहार सेक्टर-8 में सोनू शर्मा के मकान में किराये पर रहती थी। पुलिस के मुताबिक, संगीता के पड़ोस के युवक गौरव ठाकुर से आठ साल से संबंध थे।
विज्ञापन


सोमवार रात करीब 11 बजे गौरव और संगीता की फोन पर बातचीत हुई। जिसके बाद गौरव संगीता से मिलने उसके घर की चौथी मंजिल पर पड़ोसी की छत पर सीढ़ी लगाकर चढ़ गया। संगीता का परिवार नीचे तीसरी मंजिल पर टीवी देख रहा था। छत पर दोनों में किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसी दौरान गौरव ने संगीता की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरव ने इसकी जानकारी अपने दोस्त राजकुमार को दी और फरार हो गया। राजकुमार ने पहले संगीता के घर और फिर मेडिकल थाने में जाकर इस वारदात की जानकारी दी। संगीता के परिजन छत पर पहुंचे तो वहां उसका शव पड़ा था। सीओ सिविल लाइन बीएस वीरकुमार और एसओ मेडिकल बचन सिंह सिरोही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। संगीता के गले पर निशान मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। गौरव की तलाश में उसके घर दबिश दी, जहां वह परिजनों समेत लापता था।

‘गौरव को बेटा मानती थी’
संगीता की मां पुष्पा का रो रोकर बुरा हाल था। पुष्पा ने कहा कि गौरव को मैं अपने बेटे की तरह मानती थी। रोजाना हमारे घर आता था। कभी सोचा नहीं था कि एक दिन वह मेरी बेटी को मौत के घाट उतार देगा। हालांकि लोगों का कहना था कि गौरव और संगीता के परिजनों को उनके संबंधों के बारे में जानकारी पहले से थी।

दीपावली पर आया था पति
संगीता का पति अंगद मुंबई में एक कंपनी में जॉब करता है। अंगद दीपावली पर 20 दिन संगीता और पांच साल के बेटे कान्हा के साथ रहकर गया था। वह जनवरी में पत्नी और बेटे को भी मुंबई ले जाने की बात कहकर गया था। जिस पर संगीता भी बहुत खुश थी। पुष्पा ने फोन कर अपने दामाद को इसकी जानकारी दी।


धेवता उठेगा तो क्या जवाब दूंगी
संगीता का पांच साल का बेटा कान्हा वारदात के समय अपने नाना के पास तीसरी मंजिल पर सोया हुआ था। उसको पता ही नहीं कि उसकी मां हमेशा के लिए उसे छोड़कर चली गई। पुष्पा का कहना था कि जब कान्हा उठेगा तो मैं उसे क्या जवाब दूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed