फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Murder Case: Accused Suraj has made many big revelations in the case of murder of the girl student

खौफनाक खुलासा: लड़कियों को जाल में फंसाता था सूरज, आरोपी ने पूछताछ में खोले बड़े राज और... 

Mon, 11 Oct 2021 08:31 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 11 Oct 2021 08:31 PM IST
सार

मेरठ में छात्रा की हत्या के मामले में आरोपी सूरज ने कई बड़े खुलासे किए हैं। आरोपी सूरज ने पूर्व में कई लड़कियों से दोस्ती की बात स्वीकार की है। एसपी सिटी ने बताया कि छह अक्तूबर को शास्त्रीनगर की छात्रा परीक्षा देने के लिए बेगमपुल के पास स्कूल में गई थी। उसी रात वह बदहवास हालत में घर पहुंची।

विज्ञापन
Meerut Murder Case: Accused Suraj has made many big revelations in the case of murder of the girl student
आरोपी सूरज। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में बारहवीं की छात्रा का हत्यारोपी सूरज बेहद शातिर है। पुलिस के मुताबिक, वह बार-बार सिम बदलकर गुमराह करता रहा। वह पहले भी कई लड़कियों को प्रेम जाल में फंसा चुका है। छात्रा नाबालिग थी इसलिए सूरज पर पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है।  

विज्ञापन


पुलिस लाइन में हुई पत्रकार वार्ता में आरोपी जाहिदपुर खरखौदा निवासी सूरज को पेश कर घटना से जुड़ीं कुछ और जानकारियां दी गईं। आरोपी सूरज ने पूर्व में कई लड़कियों से दोस्ती की बात स्वीकार की है। इसे जांच के बिंदुओं में शामिल किया गया है। हालांकि वह सफाई देता रहा कि छात्रा के साथ शादी करना चाहता था पर उसके परिजन तैयार नहीं थे। शास्त्रीनगर निवासी छात्रा को उसके ही प्रेमी सूरज ने गेस्ट हाउस में बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ दे दिया था। इसके बाद अस्पताल में छात्रा की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि छह अक्तूबर को शास्त्रीनगर की छात्रा परीक्षा देने के लिए बेगमपुल के पास स्कूल में गई थी। उसी रात वह बदहवास हालत में घर पहुंची। परिजनों ने जानलेवा हमले के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार को अस्पताल में छात्रा की मौत हो गई। छानबीन शुरू की और आरोपी  को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मिशन 2022: मुजफ्फरनगर से जयंत चौधरी ने फूंका चुनावी बिगुल, किए कई वादे, कहा- किसानों को कुचलने वाले आतंकवादी

पहले भी गेस्ट हाउस लेकर आया था सूरज
पुलिस के मुताबिक, वारदात वाली शाम सूरज छात्रा को लेकर मंगल पांडे नगर स्थित गेस्ट हाउस पहुंचा था। आरोपी ने बताया कि पहले भी कई बार वह छात्रा को इसी तरह गेस्ट हाउस लेकर गया था। छात्रा शादी का दबाव बना रही थी, जिसके चलते उसने पूरे कृत्य को अंजाम दिया।

गेस्ट हाउस की भूमिका पर सवाल
छात्रा नाबालिग थी। इसके बावजूद आरोपी कई बार गेस्ट हाउस लेकर आया। ऐसे में एंट्री देने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, युवक-युवतियां अवैध तरीके से गेस्ट हाउस में एंट्री लेते रहे हैं। इनकी भी जांच होनी चाहिए। इससे पहले दिल्ली रोड पर एक होटल में प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर जान दी थी, लेकिन पुलिस ने मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया। हाल ही में मोदीपुरम पुलिस ने एक होटल से बड़ी संख्या में प्रेमी युगल पकड़े थे।

यह भी पढ़ें: यूपी: पापा मेरे पास आ जाओ...और 20 मिनट बाद ही लगा ली फांसी, मरने से पहले जेई ने तीन घंटे तक पिता और परिवार से की बात

प्रेम के नाम पर धोखा देने वालों से बचें
एसपी सिटी ने कहा कि प्रेम के नाम पर छलने वाले युवाओं से सतर्क रहने की जरूरत है। कम उम्र में ही छात्राएं इनके बहकावे में आ जाती हैं। उन्हें सुरक्षित जिंदगी और बेहतर भविष्य के लिए गलत कदम को समय रहते पहचानना होगा। अभिभावक भी ऐसी घटनाओं से पहले ही सतर्क रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed