फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Merchant's and retired soldier spread had laid trap of thug company

मेरठ के व्यापारी और रिटायर्ड सैनिक ने फैलाया था ठगी का जाल, अब होगी सख्त कार्रवाई

Thu, 14 Feb 2019 08:36 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 14 Feb 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Merchant's and retired soldier spread had laid trap of thug company
प्रतीकात्मक तस्वीर

मेरठ में गंगानगर के व्यापारी और मोदीपुरम के एक रिटायर्ड सैनिक ने मेरठ में किराये की बाइक कंपनी का जाल फैलाया। मेरठ में तीन हजार बाइकों का पैसा कंपनी के पास जमा होना बताया है। सेना में कार्यरत कई सिपाही, रिटायर्ड सैनिक, पुलिसवाले और पार्षद इस कंपनी के झांसे में आए हैं।

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार शहर में किराये की बाइक दौड़ने का धंधा ठप हो गया है। निवेशकों का पैसा डूबता नजर आ रहा है। बाइक का 1.86 लाख रुपये जमा कर एवज में 35 हजार रुपये माह आने का एग्रीमेंट हुआ था। तीन माह से कंपनी से पैसा नहीं आया। लोगों ने नोएडा में कंपनी डायरेक्टर से बात की।

विज्ञापन

उन्होंने भी कंपनी घाटे में चलने की बात कहकर कहा कि एक-एक साल बाद का चेक ले जाओ, जिस पर कई लोगों ने आपत्ति जता दी। लोगों ने शहर में यह कंपनी चलाने वाले ये दो लोग बताए। इस कंपनी में किराये पर बाइक लगाने वाले अधिकांश लोग संपन्न परिवार के है, जो थोड़ा पैसा लगाकर मोटा मुनाफा कमाना चाहते थे। इन बाइकों का रजिस्ट्रेशन भी कंपनी मैनेजर के नाम बताया गया। उक्त दोनों लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी चल रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed