फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Five accused sent to jail of misbehaved case in Uttar Pradesh

यूपी: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने पांचों आरोपियों को भेजा जेल

Tue, 19 Mar 2019 12:24 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 19 Mar 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Meerut, Five accused sent to jail of misbehaved case in Uttar Pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

पुलिस ने किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार बाकी दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में सभी नामजद पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला यूपी के मुजफ्फरनगर शहर का है।

विज्ञापन


रतनपुरी क्षेत्र के एक गांव में 21 फरवरी को गांव निवासी किशोरी रात सात बजे जंगल में गई थी। जंगल में गांव के ही पांच युवकों ने किशोरी को तमंचे से आतंकित करते हुए उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। आरोपियों ने दुष्कर्म की वीडियो क्लिप भी बना ली थी। दुष्कर्म को अंजाम देने के बाद आरोपी किशोरी को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। आरोपियों ने दुष्कर्म की वीडियो क्लिप वायरल कर दी। वीडियो वायरल होने बाद रविवार को परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। पीड़िता के भाई ने पांच आरोपियों दानिश पुत्र मोहम्मद उमर, उमामा पुत्र तनवीर, फरीद पुत्र आकिल, माज पुत्र मुबस्सिर, सबूर पुत्र गजनफर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रविवार शाम को तीन आरोपियों उमामा व फरीद निवासी गांव फुलत और सबूर निवासी दतियाना, थाना छपार को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार उमामा से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ था। सोमवार को पुलिस ने फरार दो आरोपी दानिश व माज निवासीगण फुलत को भी गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार सभी पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed