मेरठ में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगातार माहौल खराब करने की कोशिशें की जा रही है। मेरठ के देहात क्षेत्र में सोमवार को कुछ शरारती तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी गई। इससे अनुसूचित जाति के लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। वहीं रविवार को सहारनपुर जिले में भी कुछ शरारती तत्वों ने आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी थी।
बता दें कि यह मामला हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के किशोरपुर गांव का है। यहां सोमवार सुबह कुछ शरारती तत्वों ने आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
उधर, घटना की जानकारी लगते ही एसपी देहात राजेश कुमार और सीओ मवाना पंकज सिंह भी भारी पुलिसफोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने आनन- फानन में आंबेडकर की नई प्रतिमा लगवाई। इसके बाद एसपी देहात ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।
वर्जन-
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि थाना हस्तिनापुर के किशोरपुर गांव में स्थापित आंबेडकर की प्रतिमा को कुछ शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। ग्रामीणों की सूचना पर हस्तिनापुर पुलिस ने क्षतिग्रस्त मूर्ति की जगह नई मूर्ति स्थापित करवा दी गई है। अज्ञात शरारती शख्स के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/