फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime News: Police have big revealed that the girl had lost her eyesight before her death

बड़ा खुलासा: मौत से पहले चली गई थी छात्रा की आंखों की रोशनी, शरीर पर किए थे धारदार हथियार से वार

Fri, 08 Oct 2021 01:36 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 08 Oct 2021 01:36 PM IST
सार

मेरठ में दुष्कर्म पीड़ित छात्रा की मौत के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। बताया गया कि मौत से पहले ही छात्रा की आंखों की रोशनी चली गई थी। पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Meerut Crime News: Police have big revealed that the girl had lost her eyesight before her death
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में 12वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म और फिर मौत के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। बताया गया कि मौत से पहले ही छात्रा की आंखों की रोशनी चली गई थी। उधर, छात्रा की मौत के बाद परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया। परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया है। परिजनों की मांग है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उसके खिलाफ बड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन


दर्दनाक थी पूरी वारदात
यह वारदात बहुत दर्दनाक थी। शहर से गुरुवार को दिनदहाड़े छात्रा को अगवाकर पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। हमले के बाद छात्रा की हालत काफी नाजुक थी। पुलिस ने बताया गया कि मौत से पहले ही छात्रा को दिखाई देना बंद हो गया था।
विज्ञापन


जानिए पूरा मामला
बुधवार को शहर के एक नामचीन इंटर कॉलेज की छात्रा एक दूसरे कॉलेज में परीक्षा देने गई थी। परीक्षा चार बजे खत्म हुई, लेकिन छात्रा रात 8:30 बजे बेहोशी की हालत में ई-रिक्शा से घर पहुंची और मां को आपबीती बताई। वहीं परिजनों ने पुलिस को पूरी वारदात के बारे में बताया तो पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़ गए। पुलिस के मुताबिक, पिता ने आरोप लगाया है कि एक ई-रिक्शा चालक उनकी बेटी को नशीला पदार्थ देकर कहीं ले गया और दुष्कर्म के बाद जानलेवा हमला किया। किसी तरह छात्रा अपने घर पहुंची। परिजन छात्रा को जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे महिला जिला अस्पताल भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दुष्कर्म की पुष्टि के लिए सैंपल लिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लखीमपुर जाने पर बवाल: ...जब थमा सिद्धू का काफिला, खूब हुआ हंगामा, तोड़े गए पुलिस के बैरियर, देखें मौके की ये 9 तस्वीरें

इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया, जहां से परिजन एक निजी अस्पताल में ले गए। अस्पताल में शुक्रवार को उपचार के दौरान छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने बताया था कि डॉक्टरों का कहना है कि छात्रा को दिखाई देना बंद हो गया है। उसकी आंखों की रोशनी भी जा सकती है। पहले जानलेवा हमले की तहरीर दी गई थी, बाद में पिता ने बेटी से दुष्कर्म होने का भी आरोप लगाया है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि छात्रा के बयान दर्ज किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: खौफनाक सच: ससुर ने पहले बहू पिंकी को लात-घूंसों से पीटा, फिर कटर से किए थे ताबड़तोड़ वार, ऐसे खुला राज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed