{"_id":"31f19bf3797331072a88d58fdbd14fb6","slug":"meerut-crime-news-hindi-news-93","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट क्षेत्र में छात्रा को अगवा करने की कोशिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंट क्षेत्र में छात्रा को अगवा करने की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sun, 13 Dec 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट क्षेत्र में शनिवार दोपहर चार युवकों ने एक छात्रा को अगवा करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि तीन फरार हो गए। गुस्साए लोगों ने युवक को बुरी तरह से पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले आई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट कर ली है।
कैंट स्थित करिप्पा स्ट्रीट की एक छात्रा शनिवार दोपहर स्कूल से छुट्टी होने के बाद रिक्शा से लौट रही थी। तभी दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने छात्रा को अगवा करने की कोशिश कर डाली। आरोपियों का दुस्साहस देखकर लोगों ने घेराबंदी कर एक को दबोच लिया।
इसकी जानकारी पर सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी दीपक उर्फ दीपू निवासी रजबन बाजार को गिरफ्तार कर लिया। घटना के विरोध में लोगों ने हंगामा किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कर दिया। लोगों ने बताया कि स्कूल से छुट्टी होने के बाद मनचले छात्राओं से छेड़छाड़ करते हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती।