{"_id":"af8bea39edafcfd89224e8028a97c635","slug":"meerut-crime-news-hindi-news-90","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम के साथ दादा और चाचा ने किया आठ माह तक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम के साथ दादा और चाचा ने किया आठ माह तक दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 12 Dec 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्तों को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुक्रवार को अपने पिता के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची आठ साल की बच्ची ने रोते हुए बताया कि उसके दादा और सौतेले चाचा ने उसके साथ आठ महीने तक बुरा काम किया। इस पूरी वारदात में उसकी दादी ने भी दादा और सौतेले चाचा का साथ दिया।
विज्ञापन
एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना लिसाड़ी गेट पर केस दर्ज करा दिया है। थानाध्यक्ष को जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी बच्ची के पिता ने एसएसपी डीसी दूबे को बताया कि उनकी बच्ची विगत पांच अप्रैल 2015 को अपने दादा, दादी के साथ कानपुर गई थी। पिछले आठ महीने से बच्ची अपने दादा-दादी के पास ही रह रही थी। 5 दिसंबर को वह अपने दादा-दादी के साथ मुरादनगर में एक शादी कार्यक्रम में आई थी।
विज्ञापन
बच्ची ने मुझे वहां सहमते हुए बताया कि उसके दादा और सौतेले चाचा ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। जब से वह कानपुर गई है, दादा और चाचा उसके साथ गलत काम कर रहे हैं। इसकी शिकायत जब मैंने दादी से की तो विरोध करने के बजाए वे भी इस अपराध में शामिल रही।
आठ साल की बच्ची के साथ हुई वारदात को सुनकर एसएसपी भी हैरत में पड़ गए। उन्होंने एसओ लिसाड़ी गेट रवेंद्र सिंह यादव को तुरंत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। एसओ ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर बच्ची के दादा, सौतेले चाचा और दादी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चूंकि मामला कानपुर से संबंधित है। ऐसे में टीम भेजकर आरोपियों की गिरफ्तारी कर पूछताछ की जाएगी। बच्ची को न्याय दिलाया जाएगा।