फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

कंकरखेड़ा में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या

Mon, 07 Dec 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 07 Dec 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news
सरधना रोड स्थित एक ढाबे पर रविवार सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात ढाबे पर काम करने वाले लोगों के सामने एक अकेले युवक ने की। इसकी जानकारी पर सीओ और इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ढाबे पर काम करने वाले चार युवकों को पूछताछ के लिए उठाया है। पुलिस ने हत्या के पीछे अवैध संबंध का कारण बताया है।
विज्ञापन


जानी थानाक्षेत्र के बालैनी गांव निवासी मनीष शर्मा (28) अपने भाई नितिन शर्मा पुत्र स्व: ज्ञान प्रकाश कंकरखेड़ा के ओमनगर में किराए के मकान पर रहता था। मनीष सरधना रोड स्थित गोलू का ढाबे पर खाना बनाता था। सुबह करीब नौ बजे मनीष ढाबे पर बैठा था, तभी एक युवक वहां पहुंचा।
विज्ञापन


आरोप है कि उक्त युवक ने मनीष को बुलाकर पिस्टल सीने पर सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही मनीष खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। ढाबे पर काम करने वाले युवक वहां पर पहुंचते कि आरोपी ने दूसरी गोली मनीष के सिर पर सटाकर मारी। उसके बाद आरोपी धमकी देकर पैदल फरार हो गया। दिनदहाडे़ ढाबे पर हत्या की जानकारी लगते लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने ढाबे पर काम करने वालों से वारदात की जानकारी लेकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूकदर्शक बने रहे मनीष के साथी

चश्मदीद गोवर्धन और महेंद्र ने बताया कि हत्या की वारदात अकेले युवक ने की है। सवाल उठता है कि वारदात करने के बाद आरोपी पैदल भागा है। ढाबे पर काम करने वाले गोवर्धन, महेंद्र समेत चार युवक मूकदर्शक बने रहे। पुलिस चारों युवकों पर शक जताते हुए उठाया है।

परिजनों में मचा कोहराम
मनीष की हत्या की जानकारी लगते उसका भाई नितिन और भाभी रेनु रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम स्थल पर भेज दिया था। दंपति ने पोस्टमार्टम स्थल पर पहुंचकर मनीष की पहचान की। लोगों का आरोप है कि ढाबे से शव भेजने में पुलिस ने बहुत जल्दी की। इस मामले की जांच पड़ताल भी सही से नहीं की।

हत्या का कारण तलाश रही पुलिस
नितिन ने बताया कि 18 साल पूर्व पिता की मौत हुई थी। तब से दोनों भाई किराए के मकान में रहते हैं। नंगलाताशी में एक युवक के मकान पर भी किराए पर रहे थे। जहां पर मनीष का मकान मालिक से कई बार झगड़ा हुआ था। मकान मालिक जान से मारने की धमकी देता था। हालांकि पुलिस का दावा है हत्या के पीछे अवैध संबंध है। यह संबंध किसके है, इसकी पुलिस जांच करने में जुटी है।


रात को नहीं आया था घर

परिजनों ने बताया मनीष कुछ दिनों से चुपचाप रहता था, लेकिन उसने कभी किसी को कुछ नहीं बताया। रात को मनीष घर पर नहीं गया था। उसने फोन करके परिजनों को बता दिया था कि वह आज घर नहीं आएगा। उसके बाद वह ढाबे पर ही सो गया। जबकि ढाबे मालिक ने बताया कि वह शनिवार को ढाबे पर नहीं सोया था। आखिर फिर वह कहां गया। इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed