फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

कुख्यात उधम के इशारे पर खून बहाने वाला गिरफ्तार

Sat, 31 Oct 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 31 Oct 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news

एसटीएफ ने कुख्यात ऊधम सिंह के इशारे पर रंगदारी और हत्या करने वाले शॉर्प शूटर सुनील भगत को रोहटा थाना अंतर्गत रासना तिराहे के पास दबोच लिया। उसके पास से एक पिस्टल, कार और कारतूस बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


एसटीएफ के अनुसार ऊधम के इशारेे पर उसका शॉर्प शूटर सुनील भगत निवासी करनावल न सिर्फ रंगदारी मांगता था, बल्कि हत्याएं भी करता था। सुनील रंगदारी और हत्या के कई मामलों में वांछित चल रहा है। हाल ही में ऊधम के इशारे में सिंघल नाम के व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले में भी सुनील नाम आया था।
विज्ञापन


एसटीएफ को काफी समय से सुनील की तलाश थी।
सर्विलांस के माध्यम से एसटीएफ को जानकारी मिली कि सुनील भगत शुक्रवार को रासना तिराहा के पास रंगदारी वसूलने आएगा। सूचना पर एसटीएफ ने अपना जाल बिछा दिया था। एसटीएफ के अनुसार ऊधम के साथ सुनील ने 31 अक्तूबर 2011 को कुख्यात योगेश भदौड़ा के भाई प्रमोद भदौड़ा की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद से सुनील चर्चा में आया था। सुनील को पुलिस ने विगत दो जुलाई को जेल भेजा था। कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूटकर आया था।

रंगदारी वसूलने में जुटा है ऊधम
मेरठ/बिजनौर। कुख्यात ऊधम सिंह लखनऊ जेल से भी अपना गैंग चला रहा है। बिजनौर में एक महिला ऊधम के गैंग को चला रही है। ऊधम के लगातार रंगदारी मांगने पर पांच सितंबर को ऊधम को बिजनौर से लखनऊ जेल शिफ्ट कर दिया गया। वहां से भी उसकी रंगदारी का खेल नहीं रुका।


सूत्रों के मुताबिक बिजनौर के दो बड़े लोगों ने ऊधम सिंह से जान बचाने के लिए ऊधम की मां का सहारा लेना पड़ा। मां के कहने पर दोनों लोगों ने ऊधम को 30 लाख की रंगदारी दी। दो दिन पहले ही यह रंगदारी ऊधम सिंह के पास जेल में पहुंचाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed