फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

सूखे से जूझ रहे किसानों के सहारे पर हाथ साफ

Thu, 10 Sep 2015 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 10 Sep 2015 02:31 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news
चोरों ने मंगलवार रात करनावल, खरखौदा और रोहटा में जमकर हाथ साफ किया। उन्होंने करनावल निवासी कुख्यात ऊधम सिंह समेत 33 किसानों की ट्यूबवेल से मोटर और स्टार्टर चोरी कर लिये। इससे सिंचाई के संकट से जूझ रहे किसानों के लिए और मुसीबत खड़ी हो गई है। पीड़ितों ने इसके विरोध में सरूरपुर थाने हंगामा किया।
विज्ञापन


चोरों ने बिजनौर कारागार में बंद करनावल निवासी कुख्यात ऊधम सिंह समेत किसान शौराज, ब्रह्म सिंह, मांगेराम, विक्रम, धर्मपाल, तेजपाल और मनोज के नलकूपों के ताले तोड़कर मोटर, स्टार्टर, ऑपरेटर, केबल और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। किसानों ने बताया कि चोरों ने फायरिंग भी की। उन्होंने पुलिस द्वारा खुद सुरक्षा करने की नसीहत देकर टरका दिए जाने के खिलाफ सरूरपुर थाने में हंगामा किया। वहीं, एसओ तेज सिंह ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन


उधर, चोरों ने खरखौदा कस्बे की मोहिउद्दीनपुर रोड स्थित अनवीश, विवेक, रोहताश, मुकेश, राजवीर, राजेश्वर और अरविंद समेत 10 किसानों के नलकूपों से मोटर, स्टार्टर और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। वहीं, रोहटा में चोरों ने बीती रात ब्रह्म सिंह, यशपाल, पप्पू, वीरेंद्र, बुद्धू, कृपाल, एस पाल, कंवरपाल, मदनपाल, चंद्रपाल और ऋषिपाल समेत 15 किसानों की ट़यूबवेल में कुंबल करके मोटर, स्टार्टर समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। क्षेत्र डूंगर, जटपुरा, आजमपुर, चिंदौड़ी गांवों में भी ऐसी वारदात हो चुकी हैं। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। वहीं, एसओ सतेंद्र यादव का कहना है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी। विशेष टीम गठित कर चोरों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed