फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

सोतीगंज में गायब हो गई सीबीआई के दरोगा की सफारी

Sun, 14 Feb 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 14 Feb 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news

सीबीआई दिल्ली के दरोगा की सफारी सोतीगंज में काट दी गई। गाड़ी में लगे जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) की अंतिम लोकेशन सोतीगंज में बताई गई है। गाड़ी की तलाश में दरोगा का बेटा पहले सोतीगंज और फिर सदर बाजार थाने पहुंचा। पुलिस ने जानकारी लेकर दरोगा के बेटे को चलता कर दिया।

विज्ञापन


नई दिल्ली निवासी खालिद अहमद सीबीआई दिल्ली में दरोगा के पद पर तैनात हैं। 31 जनवरी सुबह खालिद की काले रंग की सफारी (डीएल 9 सीएएल 4226) दिल्ली से चोरी हो गई थी। गाड़ी में जीपीएस लगा था। गाड़ी की अंतिम लोकेशन पांच फरवरी की देररात सोतीगंज में मिली। उसके बाद जीपीएस बंद हो गया।
विज्ञापन


कंपनी से जीपीएस का डाटा निकलवाने के बाद दरोगा का बेटा राशिद शनिवार को सोतीगंज पहुंचा और गुपचुप तरीके से गाड़ी को तलाशता रहा। कोई जानकारी न होने पर राशिद सदर बाजार थाने पहुंचा। वहां सोतीगंज चौकी इंचार्ज बालेंद्र सिंह यादव मिले। राशिद ने उन्हें सफारी चोरी होने और अंतिम लोकेशन सोतीगंज में मिलने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता चलेगा तो खबर दे देंगे
सोतीगंज में सफारी की अंतिम लोकेशन की जानकारी पर चौकी इंचार्ज बालेंद्र यादव गंभीर नहीं हुए। उन्होंने कहा कि राशिद तुम घर जाओ, गाड़ी का पता चलेगा तो हम बता देंगे। इस पर राशिद बोला, दरोगा जी गाड़ी का नंबर और उनके पापा का फोन नंबर आपके पास नहीं है। अगर गाड़ी मिल भी गई तो आप हमें कैसे बताओगे। इसके बाद राशिद और उसके पिता का फोन नंबर थाने में लिखा गया। उधर, बालेंद्र यादव का कहना है कि सोतीगंज में वाहन कटने पर प्रतिबंध है। सफारी की अंतिम लोकेशन सोतीगंज में मिली है, इसकी जानकारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed