{"_id":"e1479f572408a6641cf828b943cbf8b5","slug":"meerut-crime-news-hindi-news-146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम की सूचना पर दिल्ली से बिजनौर तक हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बम की सूचना पर दिल्ली से बिजनौर तक हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 26 Jan 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अफसरों में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब दिल्ली कंट्रोल रूम से एक कैंटर मेें बम होने की सूचना दी गई। कैंटर मेरठ के रास्ते से बिजनौर के लिए जाना बताया गया।
सोमवार दोपहर दिल्ली से कैंटर में बम होने की सूचना से गाजियाबाद, मेरठ और बिजनौर पुलिस को अलर्ट किया गया। एसपी सिटी ओपी सिंह ने वायरलेस सैट से सूचना देते हुए सीओ दौराला अरविंद कुमार को फोर्स के साथ भेज दिया। बाद में एसपी सिटी खुद कमिश्नरी आवास चौराहे की तरफ पहुंचे।
एक घंटे तक पुलिस ने हाईवे पर तमाम कैंटर गाड़ियों को छाना। इसके बाद बिजनौर में चांदपुर पुलिस ने कैंटर के नंबर को ट्रेस करते हुए पकड़ लिया। एसपी सिटी ने बताया कि जांच पड़ताल में पता चला है कि बिजनौर में कैंटर को रोका गया था, जिसमें कुर्सियां भरी थी।
विज्ञापन
नीली बत्तियों पर चला पुलिस का डंडा
गणतंत्र दिवस पर खुफिया विभाग से मिले इनपुट के बाद सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था चौकस रही। पुलिस ने अफसरों की नीली बत्ती लगी गाड़ियों को भी नहीं बख्शा। खुद एसएसपी ने निर्देश दिए थे जिले के कोई भी अधिकारी क्यों न हो चेकिंग सभी पर लागू होगी। मुख्य चौराहों और हाईवों पर पुलिस की कई स्थानों पर नोकझोंक भी हुई।
एसपी सिटी ओपी सिंह ने सीओ सिविल लाइन बीएस वीर कुमार के साथ कचहरी में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ एक युवक को भी दबोच लिया। एसपी सिटी ने बेगमपुल, लालकुर्ती, कमिश्नरी आवास चौराहा, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, मॉल और सिनेमाघर के अलावा हाईवों पर भी सघन चेकिंग अभियान चलाया।
मोदीपुरम चेक पोस्ट पर दरोगा मुकेश चौधरी ने एक दर्जन से अधिक गाड़ियों से नीली बत्ती उतरवा दी। इस दौरान पुलिस की एआरटीओ सहारनपुर से तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने परिवहन विभाग, वाणिज्य विभाग और सेल टैक्स अधिकारियों की गाड़ियों की भी नीली बत्ती उतरवा दी। एसएसपी दिनेशचंद दूबे ने बताया कि गणतंत्र दिवस के लिए सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं।
एसपी सिटी और एसपी देहात के अलावा सीओ और थाना प्रभारियों को देर रात तक चेकिंग के लिए लगाया गया है। रात की चेकिंग के लिए अलग से पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। नीली बत्ती और लालबत्ती लगी गाड़ियों को भी चेक करने के निर्देश दिए गए हैं।