फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

नरहाड़ा गोलीकांड में तीन मुकदमे दर्ज

Sun, 03 Jan 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 03 Jan 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news

गांव नरहाड़ा में पूर्व प्रधान के घर पर हुए हमले तथा गोलीबारी में तीन अलग-अलग मामले दर्ज कराए हैं। जिसमें पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


गांव नरहाड़ा में चुनावी रंजिश को लेकर पूर्व प्रधान आसिफ और मौजूदा प्रधान पक्ष के समर्थक आकिब पुत्र अप्पन पक्ष में तीन दिन पहले रास्ते को लेकर विवाद हो गया था। शुक्रवार को पूर्व प्रधान का भतीजा अजमा ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा था। उस पर आकिब पक्ष ने हमला कर दिया था। इस पर अजमा जान बचाकर भाग निकला था। अजमा घर पहुंचा तो आकिब पक्ष के डेढ़ दर्जन से अधिक हमलावरों से फायरिंग कर दी थी।
विज्ञापन


जिसमें पूर्व प्रधान पक्ष की असफानी पत्नी इकबाल और अनस पुत्र लईक दोनों घायल हो गए थे। सूचना पाकर एसपी देहात और सीओ किठौर समेत कई थानों की फोर्स पहुंची थी। पुलिस ने मौके से दर्जन भर से अधिक खोखे बरामद किए थे। पुलिस ने ही दोनों घायलों को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने पीड़ित की मांग पर आरोपी पक्ष के मकानों पर दबिश दी। जिसमें दिलशाद पुत्र गफ्फार को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों पक्षों में तनाव को लेकर एसएसपी के आदेश पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया था। शुक्रवार देर रात पीड़ित पक्ष की ओर से तीन अलग-अलग मुकदमें दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले मुकदमे में पीड़ित पक्ष के वहाब पुत्र रियाजुद्दीन ने बताया कि उसका बेटा अजमा खेत पर ट्रैक्टर लेकर जुताई को गया था। चुनावी रंजिश को लेकर खेत पर पहुंचे अप्पन पुत्र बज्जू, आकिब, आसिफ और राहुल पुत्रगण अप्पन ने उस पर हमला कर दिया। जान बचाकर अजमा घर पहुंचा तो हमलावरों ने घर में घुसकर अजमा को हमला कर घायल कर दिया।

दूूसरे मुकदमे में पीड़ित पक्ष के इकलास पुत्र बाबू ने बताया कि चुनावी रंजिश को लेकर गांव के ही अप्पन, आकिफ, आसिफ, राहुल, वासिफ, जब्बार, आरिफ, आबिद, साहेबेआलम, वासिद, इरशाद, दिलशाद, अब्दुल सलाम, सानेआलम, शफीक, जमील, जम्मी, अब्दुल सलाम आदि ने उसके घर पर हमला कर दिया। जिसमें गोलीबारी में उसकी पत्नी असफानी घायल हो गई। पीड़ित ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

तीसरे मुकदमें में आसिफ पुत्र मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि चुनावी रंजिश को लेकर अप्पन, आकिफ समेत 19 लोगों ने घर पर हमला कर दिया। जिसमें फायरिंग में उसका भतीजा अनस पुत्र लईक घायल हो गया। सभी को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed