फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

कबाड़ी की डिमांड पर लूटने निकलते थे लग्जरी गाड़ियां

Sun, 27 Dec 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 27 Dec 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news

नोएडा और एनसीआर क्षेत्र में ऑन डिमांड कार लूटने वाले गिरोह का शनिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। गिरोह के पांच बदमाशों से नोएडा से लूटी हुई कार,चार तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। यह गिरोह 20 से अधिक कार लूट की वारदातों को अंजाम दे चुका है।

विज्ञापन


टीपीनगर थाने में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी ओमप्रकाश सिंह, सीओ ब्रह्मपुरी रफीक अहमद ने बताया कि शुक्रवार रात बागपत फ्लाईओवर के पास एसओ टीपीनगर प्रशांत कपिल चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि  नोएडा से लूटी हुई लाल रंग की पोलो में छह बदमाश मेरठ बाईपास पर लूट की वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। टीम ने बदमाशों की कार को घेरने की कोशिश की, तो एक बदमाश ने तमंचे से फायरिंग कर दी। एक सिपाही बाल-बाल बचा। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गये बदमाश वीरेंद्र गोस्वामी पुत्र मामचंद हरिनगर थाना मॉडल टाउन पानीपत, प्रदीप पुत्र लख्मीचंद हरिनगर जिला पानीपत, राहुल पुत्र फरेहपाल निवासी तिलपता थाना सूरजपुर जिला गौतमबुद्घनगर, सन्नी पुत्र धर्मपाल निवासी मौहल्ला बूढ़ा बाबू कोतवाली शामली और धीरज पुत्र ब्रह्म सिंह निवासी शिवकुंज थाना टीपीनगर हैं। नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ में इन्होंने लूट की वारदातों को अंजाम दिया है।

कबाड़ी की डिमांड पर लूटते थे कार
एसओ टीपीनगर ने बताया कि गिरोह का सरगना शामली का सन्नी है। यह गिरोह कबाड़ी की डिमांड पर कार लूटते थे। कबाड़ी को जिस गाड़ी की जरूरत होती थी उसे ही यह निशाना बनाते थे। रास्ता पूछने के बहाने ये वारदात को अंजाम देते थे। रास्ता बताने के लिए जब ड्राइवर कार का शीशा उतारता था तो बदमाश उसे काबू कर लेते थे।


सोतीगंज से जुड़े हैं लुटेरों के तार
पुलिस का कहना है कि 24 दिसंबर की रात को बदमाशों ने नोएडा से जिस पोलो कार को लूटा है उसी में सवार होकर यह मेरठ में आए थे। कारों को जिन कबाड़ियों को बेचते थे उनमें सोतीगंज के कबाड़ी भी शामिल हैं। टीपीनगर के शिवकुंज का धीरज कबाड़ियों के संपर्क में था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed