फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime

शव सड़क पर रखकर जाम लगाया

Mon, 01 Feb 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 01 Feb 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
meerut crime
चौधरी चरणसिंह कारागार में बंदी की मौत के मामले में रविवार को पीड़ित परिवार के लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। आरोप है ब्रह्मपुरी पुलिस और जेल प्रशासन की लापरवाही के चलते मुकेश की मौत हुई है। पुलिस ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के भगवतपुरा निवासी मुकेश कुमार (25) पर किशोरी को भगाकर ले जाने का आरोप था। जिसके चलते 14 जनवरी को पुलिस ने उसे जेल भेजा था। परिजनों का आरोप है कि जेल भेजने से पहले ब्रह्मपुरी पुलिस ने मुकेश को यातना दी थी।
विज्ञापन

 
इससे वह डिप्रेशन में आ गया था। इसकी शिकायत पीड़ितों ने पुलिस अधिकारियों से की थी। रविवार को पोस्टमार्टम के दौरान भी परिजनों ने हंगामा किया। गुस्साए परिजनों ने गढ़ रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस फोर्स की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार हुआ। वहीं वरिष्ठ जेल अधीक्षक एसएचएम रिजवी ने कहा कि मुकेश के परिजन जेल प्रशासन पर गलत आरोप लगा रहे है। वह पेड़ पर चढ़ा और उसने बंदियों की मौजूदगी में फांसी लगाकर जान दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मामले की सही जानकारी हो जाएगी।

महेंद्र की हत्या से दूसरे दिन भी गांव में तनाव  
सलाहपुर गांव में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में रविवार को दूसरे दिन भी तनाव रहा। गमगीन माहौल में पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार हुआ। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस, पीएसी बल तैनात किया गया है।

रोहटा थानाक्षेत्र के सलाहपुर गांव में शनिवार देर रात महेंद्र प्रजापति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। ग्रामीणों में चर्चा है महेंद्र पर शमशाद के मकान में आग लगाने का आरोप लगाकर गोली मारी गई है। जबकि पुलिस ने बताया कि आग लगाकर भागते बदमाशों ने महेंद्र की हत्या की है।


रविवार शाम गांव में पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार हुआ। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण ग्रामीणों में तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिसके चलते पुलिस और पीएसी तैनात कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों समुदाय के लोगाें से शांति की अपील की गई है। गांव में कोई तनाव नहीं है। पुलिस जांच कर सही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed