{"_id":"d61b1fff45d440ab22b6f349c4d5c3e4","slug":"meerut-crime-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंध के शक में पत्नी का गला काटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संबंध के शक में पत्नी का गला काटा
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
Updated Sun, 20 Sep 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिसाड़ीगेट क्षेत्र के समर गार्डन में शनिवार सुबह एक युवक ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की छुरी से गर्दन रेतकर हत्या कर दी। यह दर्दनाक वारदात मकान मालिक की आंखों के सामने हुई। उसने आरोपी को रोकने का प्रयास भी किया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
समर गार्डन पुलिस चौकी से करीब 50 कदम दूरी पर जहीरुद्दीन के मकान की ऊपरी मंजिल पर काशिफ अपनी पत्नी फरजाना उर्फ खतीजा (32) और तीन बच्चों अरशान, शुबहान, जैनब संग किराये पर रहता था। काशिफ ट्रक ड्राइवर है। आठ साल पहले उसकी शादी प्रेम प्रसंग के बाद फरजाना से हुई थी।
दंपति में अवैध संबंधों के शक के चलते विवाद रहता था। शनिवार सुबह चार बजे दंपति में कहासुनी हो गई, तो मकान मालिक के परिवार वाले भी जाग गए। खिड़की खोलकर जहीरुद्दीन ने देखा तो काशिफ के हाथ में धारदार छुरी थी और वह फरजाना की गर्दन काट रहा था।
विज्ञापन
जहीरुद्दीन ने शोर मचाया और काशिफ को ऐसा न करने को कहा, लेकिन वह नहीं माना। पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद काशिफ फरार हो गया। इसकी जानकारी लगने पर महिला के परिजन मजीदनगर से आ गए। पुलिस ने आकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने बताया कि पांच घंटे बाद काशिफ को हापुड़ अड्डा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
तैश में आकर कर दी हत्या
पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पत्नी की हत्या करना कबूल लिया है। मकान मालिक और तीनों बच्चे चश्मदीद हैं। वहीं काशिफ का कहना है कि फरजाना के एक युवक से संबंध थे। कई बाद समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने युवक से मिलना-जुलना बंद नहीं किया। सुबह भी इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी चल रही थी। तैश में आकर उसने हत्या कर दी।