फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut CMO driver shot government doctor

मेरठ: सीएमओ के ड्राइवर ने डॉक्टर को मारी गोली, पुलिस अधिकारियों में मचा हड़कंप

Fri, 06 Jul 2018 11:37 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 06 Jul 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
Meerut CMO driver shot government doctor
अस्पताल पहुंचे एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ऑफिस में बृहस्पतिवार शाम को सीएमओ के चालक ने हस्तिनापुर सीएचसी के चिकित्सक को गोली मार दी। गोली पेट में लगी है। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। घायल चिकित्सक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


एसपी सिटी रणविजय सिंह के मुताबिक हस्तिनापुर सीएचसी में डॉ. अमित और डॉ. सतीश में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। इसके संबंध में सीएमओ डॉ. राजकुमार ने सीएचसी के डॉक्टरों को बृहस्पतिवार अपने ऑफिस में बुलाया था। मीटिंग में दोनों डॉक्टरों के विवाद पर चर्चा हुई। इस मीटिंग में हस्तिनापुर सीएचसी पर तैनात चिकित्सक डॉ. चंद्रप्रकाश उर्फ चंदन सिंह भी आए हुए थे। डॉ. चंद्रप्रकाश जैसे ही मीटिंग से बाहर निकले, तभी सीएमओ के चालक रविंद्र नागर ने उन पर तमंचे से गोली चला दी। गोली डॉ. चंद्रप्रकाश के पेट में लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: बेखौफ बदमाशों ने फैक्ट्री मालिक पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, दोस्त ने भागकर बचाई जान
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गोली चलते ही सीएमओ ऑफिस में अफरातफरी मच गई। सूचना पर इंस्पेक्टर सिविल लाइन नीरज मलिक मौके पर पहुंचे। लेकिन उससे पहले डॉक्टरों ने घायल डॉ. चंद्रप्रकाश को जसवंत राय हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया था। एसपी के अनुसार आरोपी रविंद्र नागर की जल्द गिरफ्तारी होगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed