फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Beating of the bride and groom and Communal tension

दूल्हा-दुल्हन से मारपीट के बाद लूटे जेवर, बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सांप्रदायिक तनाव

Mon, 28 Jan 2019 12:57 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 28 Jan 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
Meerut, Beating of the bride and groom and Communal tension
हमले में घायल बारात में आया युवक - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ शहर में दुल्हन पर कमेंट करने के विरोध में दूसरे समुदाय के लोगों की भीड़ ने दूल्हा-दुल्हन और बारातियों पर हमला बोल दिया। आरोप है कि भीड़ ने दुल्हन के आभूषण और नकदी लूट ली और आधा दर्जन गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। इतना ही नहीं बल्कि बारातियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया। मामला भावनपुर क्षेत्र के पचपेड़ा गांव का है।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में दूसरे समुदाय के सात लोगों के खिलाफ बलवा, डकैती और अन्य धाराओं में नामजद केस दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार बागपत के दोघट थाना क्षेत्र के मोजाबाद नागल निवासी ललित शर्मा पुत्र ब्रजपाल की शादी किला परीक्षितगढ़ क्षेत्र के अल्लीपुर आलमपुर निवासी योगेंद्र की बेटी मानसी के साथ तय हुई थी। रविवार देर शाम बारात बागपत के लिए विदा हुई थी। जैसे ही भावनपुर क्षेत्र के पचपेड़ा गांव में पहुंची तो अचानक दुल्हन की तबीयत खराब होने पर दुल्हन की गाड़ी को गांव में ही दूसरे समुदाय के व्यक्ति की दुकान के सामने रोक दिया गया। बताया गया कि यहां दुल्हन को उलटी होने पर दूसरे समुदाय के युवकों ने दुल्हन पर कमेंट्स कर दिए। विरोध करने पर कुछ युवक अभद्रता पर उतर आए और दुल्हन की सजी हुई गाड़ी के फूल तोड़ डाले। दूल्हा और कार में सवार अन्य लोगों से गालीगलौज कर मारपीट कर दी।

विज्ञापन

इस बीच बारातियों की चार अन्य गाड़ियां वहां पहुंचीं तो आरोप है कि दूसरे समुदाय के युवकों ने शोर मचाते हुए भीड़ को बुला लिया। जिसके बाद 60-70 लोगों की भीड़ ने लाठी डंडे लेकर गाड़ियों पर हमला बोल दिया। दुल्हन के आभूषण और कुंडल भी लूट लिए। इस दौरान दुल्हन के एक कान से खून निकलने लगा। कंट्रोल रूम की सूचना पर एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक, एडीएम प्रशासन रामचंद्र, एएसपी सतपाल सिंह, सीओ सदर देहात चक्रपाणि त्रिपाठी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे।  

उधर, भाजपा नेता और जिपं सदस्य रोहताश पहलवान के अलावा भाजपा नेताओं और समर्थकों ने एडीएम प्रशासन और एसपी क्राइम का घेराव कर नारेबाजी कर दी। भाजपाइयों की पुलिस अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हो गई। पुलिस के अनुसार दुल्हन समेत सात लोगों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दुल्हन के भाई गौरव शर्मा की तहरीर पर शादाब, शाहबाज, बहादुर, इमरान, कामरान, नदीम, यूसुफ समेत 60 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed