{"_id":"581257b44f1c1b975ebc20a2","slug":"mausera-bhai-nikla","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसेरा भाई ही निकला दीपांशु का कातिल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौसेरा भाई ही निकला दीपांशु का कातिल
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Fri, 28 Oct 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपांशु की हत्या करने वाला उसका मौसेरा भाई काले ही निकला। पुलिस ने काले को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि कुकर्म के बाद आरोपी ने मासूम की हत्या की है। जांच पड़ताल में सारा मामला निकलकर सामने आ गया है।
कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के नंगलाताशी गांव निवासी राजू के नौ साल के बेटे दीपांशु का शव तीन दिन पहले सैन्य फार्म में मिला था। इसका मुकदमा लालकुर्ती थाने में दर्ज हुआ था। एसओ लालकुर्ती मिथलेश उपाध्याय ने बताया कि दीपांशु की हत्या उसके मौसेरे भाई काले ने की है। काले नंगलाताशी में दीपांशु के घर पर ही रहता था। जो घटना वाले दिन दीपांशु को लेकर पहले बेगमपुल आया और वहां से पैदल ही सैन्य फार्म में ले गया। एसओ के अनुसार काले ने मौके से बरामद खून से सने पत्थर से ही दीपांशु को मारा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दीपांशु पहले कोमा में चला गया था। करीब तीन घंटे बाद उसकी मौत हुई। हालांकि काले अभी वारदात करना कबूल नहीं कर रहा है।