फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   maulana aur thekedaar

मौलाना और ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट

Sat, 10 Dec 2016 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 10 Dec 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
maulana aur thekedaar
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 लिसाड़ीगेट में निर्माणाधीन मस्जिद के ढहने से बृहस्पतिवार को एक युवक की मौत हो गई थी। युवक के परिजनों ने मस्जिद के मौलाना और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक के पिता की तहरीर पर दोनों  के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

लिसाड़ीगेट के न्यू इस्लामनगर गली-28 में कू बा मस्जिद का निर्माण कार्य चल रहा था। पिलर बनाकर 800 वर्ग गज पर लिंटर डाला जा रहा था। बृहस्पतिवार शाम आधे भाग पर ही लिंटर डाला गया तो मजदूरों ने शाम 5.30 बजे काम बंद कर दिया। इस बीच भरभराकर निर्माणाधीन मस्जिद ढह गई। मलबे में दबकर मेडिकल थाना क्षेत्र के शेरगढ़ी निवासी सचिन (20) पुत्र ऋषिपाल की मौत हो गई थी। जबकि पांच लोग घायल हो गए थे। शुक्रवार को भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा और अन्य व्यापारियों ने एसपी सिटी से ठेकेदार और मस्जिद के मौलाना पर कार्रवाई की मांग की। मृतक सचिन के पिता का आरोप है कि ठेकेदार और मौलाना की लापरवाही से उनके बेटे की जान गई है। सीओ कोतवाली रण विजय सिंह ने बताया कि मृतक के पिता ऋषिपाल की तहरीर पर ठेकेदार नईम और मस्जिद के मौलाना हकीमुद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


घर में मचा कोहराम
शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम होने के बाद सचिन का शव शेरगढ़ी पहुंचा तो परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। युवक की मां और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं मोर्चरी पर पुलिस तैनात की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed