फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   marij ki maut par

मेडिकल कॉलेज में मरीज की मौत के बाद जूनियर डॉक्टर और तीमारदारों के बीच मारपीट

Sat, 31 Dec 2016 12:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 31 Dec 2016 12:31 PM IST
विज्ञापन
marij ki maut par
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में शुक्रवार को एक मरीज की मौत के बाद जूनियर डॉक्टर और तीमारदारों के बीच मारपीट हो र्गई। मृतक के बेटे का कहना है जूनियर डॉक्टरों ने उन्हें घेरकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन

सोहराब गेट के बनी सराय मोहल्ला निवासी इस्लामुद्दीन (55) को दिल का दौरा पड़ने पर बृहस्पतिवार शाम मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। इस्लामुद्दीन के बेटे वसीम का कहना है तबियत में सुधार हो गया था। देर रात फिर तबियत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात जूनियर डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने घेरकर उनकी पिटाई की। जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। वहीं, डॉक्टरों कहना है तीमारदार ने एक डॉक्टर को चाटा मारा था। फोन करके भीड़ बुला ली और बदतमीजी की। हाथापाई दोनों तरफ से हुई है। सूचना पर मेडिकल थाना पुलिस पहुंची। काफी देर तक इमरजेंसी में हंगामा हुआ। सीएमओ डॉ. अजीत चौधरी का कहना है तीमारदारों ने जूनियर डॉक्टर उदयभान को चाटा मारा था। दूसरे डॉक्टरों से भी बदतमीजी की। दोनों पक्ष आमने-सामने होने और गाली गलौज के बीच हाथापाई हुई।  
विज्ञापन


इमरजेंसी में हंगामा
घटनाक्रम सुबह करीब नौ बजे का है। मरीज की मौत के बाद जैसे ही नोकझोंक और मारपीट हुई तो इमरजेंसी में भगदड़ मच गई। दूसरे तीमारदार भागने लगे। पुलिस पहुंचने पर स्थिति काबू में हुई। मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी और स्टॉफ भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed