{"_id":"5dd6be828ebc3e54990b0d2d","slug":"many-peoples-was-injured-in-fight-two-sides-at-bijnor-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह से लौटते वक्त छेड़छाड़, फिर जमकर चले धारदार हथियार, संघर्ष में 12 से ज्यादा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शादी समारोह से लौटते वक्त छेड़छाड़, फिर जमकर चले धारदार हथियार, संघर्ष में 12 से ज्यादा घायल
Thu, 21 Nov 2019 10:13 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 21 Nov 2019 10:13 PM IST
घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जनपद में विवाह समारोह से लौट रहे परिवार की महिला के साथ छेड़छाड़ के विरोध पर गांव हिदायतपुर टांडा में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। संघर्ष में डंडे और धारदार हथियार चले और पथराव किया गया। दोनों पक्षों से 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें छह की हालत गंभीर है।
अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव टांडा हिदायतपुर में शाहिद पुत्र अब्दुल सत्तार की पुत्री के विवाह समारोह में काफी लोगों ने शिरकत की थी। एक परिवार जब शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा था, तो रास्ते में ही गांव के नसीम पुत्र शब्बीर आदि ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर गाली गलौज हुई, जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। संघर्ष में लाठी- डंडे, धारदार हथियार चले और जमकर पथराव हुआ।
यह भी पढ़ें: बवाल की 12 तस्वीरें... फिर जलने से बचा सहारनपुर, पुलिस पर जमकर पथराव, सीओ समेत कई घायल
बता दें कि संघर्ष में दोनों पक्षों के मोहम्मद उमर, अखलाक, मोहम्मद राशिद, सलमान, नसीम व महबूब गंभीर रूप से घायल हो गए। लगभग डेढ़ दर्जन लोग पथराव के चलते चोटिल हुए हैं। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सरकारी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। घायलों में मोहम्मद उमर, अखलाक, राशिद, नसीम, महबूब और सलमान को जिला अस्पताल रेफर किया है। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाल आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/