फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Many lakhs looted in medical store in Khairnagar bazar at Meerut

बेखौफ चोरों का आतंक, मेडिकल स्टोर को बनाया निशाना, साफ की लाखों की दवाइयां

Thu, 28 Feb 2019 09:09 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 28 Feb 2019 09:09 PM IST
विज्ञापन
Many lakhs looted in medical store in Khairnagar bazar at Meerut
लोगों से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बेखौफ बदमाशों ने मेरठ के खैरनगर दवा बाजार में दुकान खंगालते हुए नकदी और महंगी दवाइयां साफ कर दीं। दूसरी दुकान को भी निशाना बनाना चाहा, लेकिन सफल नहीं हुए। व्यापारियों के हंगामे की सूचना पर एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और जल्द खुलासे का भरोसा दिलाकर लौट गए। दवा कारोबारी ने थाने में तहरीर दी है। 

विज्ञापन


देहलीगेट थाना क्षेत्र के खैरनगर दवा बाजार में थापरनगर निवासी सचिन गुप्ता की गुप्ता मेडिसिन कंपनी के नाम से दवाइयों की पुरानी और बड़ी दुकान है। गुरुवार सुबह उन्होंने दुकान खोली। जीने से सटा जंगला टूटा पड़ा था और दुकान के अंदर सामान अस्त-व्यस्त था। उन्होंने कंट्रोल रूम को सूचना दी। कुछ ही देर में देहलीगेट थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह आ गए। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली गई।

विज्ञापन

फोरेंसिक एक्सपर्ट ने जुटाए सुबूत
फोरेंसिक एक्सपर्ट, डॉग स्क्वायड, क्राइम ब्रांच ने मौके पर पहुंचकर जांच की। दवा कारोबारी सचिन गुप्ता ने बताया कि बदमाश दुकान के गल्ले में रखी एक लाख 54 हजार की नकदी, चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति और लाखों की महंगी दवाई ले गए हैं। 

एक अन्य दुकान भी रही निशाने पर
बदमाशों ने खैरनगर में एक अन्य दुकान को भी अपना निशाना बनाने की कोशिश की। ओरियंटल मेडिकल एजेंसी में छत के रास्ते घुसने का प्रयास किया। एक दरवाजा भी उन्होंने खोल लिया, लेकिन दूसरा खोल नहीं सके। यह दुकान थापरनगर निवासी अशोक कुमार की बताई जा रही है।

वर्जन
दुकान में सीसीटीवी कैमरे टूटे मिले हैं। डीवीआर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने मौके से काफी सुबूत जुटाये हैं। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। मुकदमा दर्ज कर लिया है। - रविंद्र सिंह, थानाध्यक्ष, देहलीगेट

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed