फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mandbuddhi se kara di

दहेज में फॉरच्यूनर न मिनले पर पति ने रचा ऐसा खेल, जानकर रह जाएंगे हैरान

Sun, 29 Jan 2017 03:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 29 Jan 2017 03:40 PM IST
विज्ञापन
mandbuddhi se kara di
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

जिला जालौन निवासी युवती ने बताया कि 10 माह पूर्व उसकी शादी दिल्ली के युवक से हुई थी। युवक वर्तमान में कंकरखेड़ा की डिफेंस एंक्लेव कालोनी में रह रहा है और दिल्ली मेट्रो रेलवे में जॉब करता है।

विज्ञापन


उसके पिता ने शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया, लेकिन वह फॉरच्यूनर की डिमांड पूरी नहीं कर पाए। इस कारण पति और ससुरालिए उसका उत्पीड़न करने लगे, जिस कारण वह डिप्रेशन में आ गई। उसका इलाज कराने के बजाय पति उसे मंदबुद्धि बताकर तलाक लेने की कोशिशें कर रहा है। जबकि वह इंग्लिश विषय से फर्स्ट डिविजन से एमए है। पति ने साजिशन एक डॉक्टर से साठगांठ कर उसके मंदबुद्धि होने का फर्जी सर्टिफिकेट बनवा लिया। साथ ही कंकरखेड़ा थाने में उसके खिलाफ ही जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन


शनिवार को युवती परिजनों के साथ थाने पहुंची। पुलिस ने दूसरे पक्ष को थाने बुलाया, तो उन्होंने अपने वकील को भेज दिया। युवती का आरोप है कि इसके बाद थाना पुलिस ने उल्टा उन्हें ही धमकाया। युवती ने महिला आयोग में शिकायत करने की बात कही है। वहीं मामले की जांच कर रहे एसएसआई विनोद कुमार का भी कहना था कि युवती मंदबुद्धि नहीं है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, दूसरे पक्ष से बात करने की कोशिशें की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed