फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mama ne ki ayaan ki hatya

मामा ने पहले मासूम को सल्फास खिलाया और बाद में चाकू से रेत दिया गला

Mon, 23 Jan 2017 02:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Mon, 23 Jan 2017 02:50 PM IST
विज्ञापन
mama ne ki ayaan ki hatya
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

लिसाड़ीगेट के इकबाल नगर से शनिवार को अपहृत हुए बच्चे की उसके मामा ने ही हत्या कर दी। आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर पहले बच्चे को सल्फास खिलाया और बाद में चाकू से उसका गला रेत दिया। रविवार को पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार कर परीक्षितगढ़ के रजपुरा के जंगल से बच्चे का शव बरामद कर दिया। पांच लाख की फिरौती के लिए आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर ने यह वारदात की है।

विज्ञापन


सीओ कोतवाली रणविजय सिंह ने बताया कि कार पेंटर आदिल का इकलौता बेटा अयान (6) कक्षा एक में पढ़ता था। शनिवार दोपहर साढे़ 12 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद वह लापता हो गया। करीब ढाई बजे परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और अपहरण का केस दर्ज कराया। पुलिस और क्राइम ब्रांच ने जांच की तो मोहल्ले में खड़ंजा बना रही लेबर ने बताया कि बाइक सवार एक युवक बच्चे को ले गया है। इसके अलावा मोहल्ले में एक शॉप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी पुलिस ने खंगाली। मामले में सलमान पुत्र समीरुद्दीन निवासी राजपुरा परीक्षितगढ़ का नाम सामने आया। आदिल ने बताया कि सलमान उसकी पत्नी का मौसेरा भाई है। इसके बाद पुलिस ने शनिवार देर रात सलमान के घर रजपुरा में दबिश देकर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने सलमान से पूछताछ की तो वह गुमराह करता रहा। उसके बैग से सल्फास की शीशी मिलने पर पुलिस ने सख्ती की तो वह टूट गया और अयान की हत्या करना कबूल किया। उसने बताया कि अयान की हत्या कर उसका शव रजपुरा के जंगल में दबा दिया है। सीओ कोतवाली के अनुसार सलमान कांग्रेस नेता यूसुफ कुरैशी की एक मीट फैक्ट्री में सुपरवाइजर है। उसकी मार्च में शादी है। शादी के लिए उसे पैसों की जरूरत थी। उसने अपने साथी अरबाज के साथ वारदात को अंजाम दिया। उनकी अयान की हत्या कर उसके पिता आदिल से पांच लाख की फिरौती मांगने की प्लानिंग थी। अरबाज कांशीराम कॉलोनी में रहता है। अरबाज ने सलमान से कहा था कि वह पहले भी क्राइम कर चुका है। पुलिस ने रविवार देर शाम अरबाज को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओजी टीम और थाना पुलिस जब सलमान के घर पहुंची तो ग्रामीण एकत्रित हो गए। उन्होंने सलमान को बेकसूर बताते हुए जमकर हंगामा किया। उसे छुड़ाने की कोशिश की गई। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत करते हुए किसी तरह आरोपी सलमान को हिरासत में लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed