{"_id":"589627644f1c1b4a40e83667","slug":"mahila-ko-behosh-kar-loota","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली जा रही महिला को ट्रेन में बेहोश कर लूट लिया, जानें इसके बाद क्या हुआ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली जा रही महिला को ट्रेन में बेहोश कर लूट लिया, जानें इसके बाद क्या हुआ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sun, 05 Feb 2017 11:44 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार से दिल्ली जा रही एक महिला को ट्रेन में बेहोश कर चार युवकों ने लूटपाट की। शनिवार को कैंट स्टेशन पर बेहोशी की हालत में मिली महिला ने बताया कि युवक बेहोश कर उसका अपहरण कर कही ले गए थे। महिला थाने पहुंची तो पुलिस ने उसे टरका दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार रात बिहार निवासी एक महिला ट्रेन से दिल्ली आ रही थी। ट्रेन में बैठे चार युवकों ने उसे बातों में लगाकर नशीला पदार्थ खिला दिया। उसके बाद अगले स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो आरोपी उसे ट्रेन से उतार कर कहीं अज्ञात जगह पर ले गए। महिला ने बताया कि जब उसे होश आया तो वह कैंट स्टेशन पर थी। महिला ने बताया कि आरोपियों ने उसके जेवरात लूट लिए और उसके साथ छेड़छाड़ भी की। महिला के काफी चोट भी लगी हुईं थी। महिला शिकायत करने के लिए कंकरखेड़ा थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने मामला सदर थाना क्षेत्र का बताकर उसे टरका दिया। बाद में वुमन हेल्प लाइन की गाड़ी मौके पर पहुंची और महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहीं इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन