{"_id":"5ac1459b4f1c1bc3618b4dd8","slug":"madhavpuram-me-pankhe-se-latka-mila-vivahita-ka-shav","type":"story","status":"publish","title_hn":"माधवपुरम में पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माधवपुरम में पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Apr 2018 02:18 AM IST
विज्ञापन
मेरठ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधवपुरम में रविवार दोपहर विवाहिता का शव पंखे से लटका मिलने पर सनसनी फैल गई। ब्रह्मपुरी पुलिस का दावा है कि विवाहिता पति से तलाक लेने के बाद से तनाव में रहती थी। संभवत: उसने इसी तनाव में आकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार माधवपुरम निवासी गुरमीत उर्फ मोनी पुत्री नरेंद्र की शादी करीब सात साल पहले भगवतपुरा निवासी संदीप से हुई थी। दंपति से चार साल का बेटा है। लेकिन पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद और मनमुटाव के चलते तलाक हो गया था। जिसके बाद से मोनी मायके में ही रह रही थी।
इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय ने बताया कि रविवार को मोनी का शव पंखे से लटका मिला। परिजनों ने पूछताछ में बताया कि मोनी अक्सर बीमार और तनाव में रहती थी। संभवत: इसी वजह से उसने ये कदम उठाया है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से भी इंकार कर दिया। जिसके बाद शव को बिना बिना पोस्टमार्टम कराए परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
पंखड़ी पर बंधा था दुपट्टा
मेरठ। आसपास के लोगों के अनुसार मोनी ने जिस दुपट्टे से फांसी लगाई, वह पंखड़ी पर बंधा मिला। लेकिन पंखड़ी के ज्यादा न मुड़ने पर इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी रहीं। इस पर इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी का कहना था कि मोनी का वजन बहुत कम था। इस वजह से पंखड़ी ज्यादा नहीं मुड़ी होगी।