फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   maahol bigarne ki kaushish

परीक्षितगढ़ में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, पुलिस और पीएसी तैनात

Tue, 21 Jun 2016 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 21 Jun 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
maahol bigarne ki kaushish
धार्मिक स्थल पर मांस के टुकड़े फेंके - फोटो : अमर उजाला
 माहौल खराब करने के लिए कुछ शरारती तत्वों ने धार्मिक स्थल पर रविवार देर रात मांस के टुकडे़ रख दिए। इस पर एक समुदाय के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। तनाव की सूचना पर एसपी देहात कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। सोमवार को भी कस्बे में तनाव की स्थिति बनी रही। जिसके चलते पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

परीक्षितगढ़ में मेन बजार मोहल्ला सुभाष चौक पर धार्मिक स्थल है। रविवार देर रात शरारती तत्वों ने मुख्य गेट पर पॉलिथीन में मांस के टुकड़े रख दिए। रात करीब ढाई बजे वहां पहुंचे मौलाना नूरुउल्ल कासमी ने दरवाजा खोला तो गेट पर मांस के टुकडे़ देखे। सूचना पर सीओ सदर देहात श्रीकांत, इंस्पेक्टर परीक्षितगढ़ श्यामवीर सिंह पुलिस और पीएसी के साथ मौके पर पहुंचेे, लेकिन वहां काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलाकर मांस की जांच कराई। बाद में पुलिस ने लोगों को समझाकर वहां सफाई कराई। सोमवार को दिन निकलते ही वहां भीड़ जुटने लगी। करीब पांच-छह सौ लोगों को देख पुलिस अफसरों के पसीने छूट गये। इस दौरान मौलाना नूरूउल्ल कासमी, चौ. इंतजार अली, अहसान मलिक, खुशी मोहम्मद ने लोगों को शांत करते हुए नगर में भाईचारा कायम रखने की अपील की। इंस्पेक्टर परीक्षितगढ़ का कहना है कि तहरीर के आधार पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
धार्मिक स्थल पर मांस के टुकड़े रख कर माहौल खराब करने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों समुदाय के लोगों ने आपसी भाईचारे की मिसाल कायम की है। दोनों ने ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पं. सत्यप्रकाश गौतम, गुल्लू प्रधान, संदीप त्यागी, पूर्व चेयरमैन हिटलर त्यागी, सुधीर गर्ग, सचिन यादव, प्रधान कुंवरपाल सिंह, बिजेंद्र भाटी, अयूब खान, जर्रार अहमद, डॉ. शमशुद्दीन, बाबू मलिक, चौधरी इंतजार अली, अनवार खान, डॉ. मुस्ताक, बिजेंद्र लौहरे आदि ने ऐसे शरारती तत्वों का समाज से बहिष्कार करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसी कैमरे की फुटेज खंगाली
पुलिस धार्मिक स्थल के आसपास दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। कस्बे में तनाव को देखते हुए एलआईयू भी सतर्क हो गई है। वहीं पशु चिकित्सक डॉ. हैयात सैफी का कहना है कि मीट के सैंपल भरकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं।


बैठक में मांस फेंकने की निंदा की
सेक्युलर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। सोसायटी के अध्यक्ष पं. सत्यप्रकाश गौतम ने कहा कि कस्बे में दोनों समुदाय के लोग अमन से रहते हैं। कुछ शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है, जो कतई बर्दाश्त नहीं होगा।
      
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed