{"_id":"578143174f1c1b6f0c7fd54e","slug":"maa-betio-ne","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटियों ने जहर खाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां-बेटियों ने जहर खाकर जान दी
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Sun, 10 Jul 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
गृह क्लेश में जान गयी
- फोटो : अमर उजाला
गृह क्लेश के चलते ग्राम हसनपुर रजापुर निवासी मां और दो बेटियों ने जहर खाकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव हसनपुर रजापुर निवासी सुरेशपाल की पुत्री रीटा (38) की शादी बागपत के वजीदपुर में हुई थी। रीटा अपने भाई की मौत के बाद से पति और बच्चों के साथ मायके में ही रहने लगी थी। शनिवार सुबह करीब आठ बजे वह दोनों पुत्रियों के साथ घर से कहीं चली गई।
मायके वालों ने उनकी तलाश की। दोपहर में थाना कंकरखेड़ा के जंगल में तीन महिलाएं बदहवास हालत में मिलीं। मायके वालों ने उनकी पहचान की और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बताया कि उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
रीटा की बड़ी बेटी रश्मि (21) बीए की छात्रा थी, जबकि काजल (14) कक्षा आठ में पढ़ती थी। पति विजयपाल और पुत्र सनी अपने गांव वजीदपुर गए हुए थे। हादसे की जानकारी पर वह मौके पर पहुंचे। गांव में घटना की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। हालांकि मायके वालों ने इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है।