{"_id":"5c85711bbdec2214023343fc","slug":"lashing-tampering-scam-in-shastrinagar-l-block","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्त्रीनगर एल ब्लॉक में लूटपाट, छेड़छाड़, बखेड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शास्त्रीनगर एल ब्लॉक में लूटपाट, छेड़छाड़, बखेड़ा
Mon, 11 Mar 2019 01:48 AM IST
Gaurav sharma
न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला
न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: Gaurav sharma
Updated Mon, 11 Mar 2019 01:48 AM IST
सार
- एल ब्लॉक चौकी के पास स्कूटी सवार भाई और दो बहनों को रोका
- बदमाशों ने की लूटपाट, विरोध करने पर छेड़छाड़, युवती को चाकू मारा
- मौके पर पहुंचे चौकी के सिपाही पर आरोपियों को छोड़ने का आरोप, हंगामा
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
शहर के अतिसंवेदनशील शास्त्रीनगर एल ब्लॉक में पुलिस चौकी के पास रविवार देर रात बखेड़ा हो गया। स्कूटी पर भाई के साथ जा रही दो युवतियों से तीन बदमाशों ने लूटपाट और छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने एक युवती को चाकू मार दिया। मौके पर चौकी से पहुंचे एक सिपाही ने आपसी मामला बताकर आरोपियों को वहां से भगाकर युवती के भाई को पकड़ लिया। जानकारी पाकर पहुंचे युवती के परिजनों ने पहले पुलिस चौकी और फिर नौचंदी थाने में जमकर हंगामा किया।
हापुड़ रोड निवासी दो युवतियां अपने भाई के साथ स्कूटी से मेडिकल क्षेत्र से लौट रही थीं। आरोप है कि शास्त्रीनगर एल ब्लॉक क्षेत्र में एल ब्लॉक पुलिस चौकी के पास ही तीन बदमाशों ने भाई-बहनों को रोक लिया। युवतियों से लूटपाट करनी शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर छेड़छाड़ कर दी। भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे पीट दिया। एक युवती साहस दिखाकर बदमाशों से भिड़ी तो उसे चाकू मार दिया गया। बहन को लहूलुहान हालत में देखकर भाई ने शोर मचा दिया। जिस पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर चौकी पर तैनात एक सिपाही भी वहां पहुंच गया।
आरोप है कि सिपाही ने बदमाशों को पकड़ने की बजाय युवती के भाई को ही हिरासत में ले लिया। जबकि आरोपी वहां से फरार हो गए। जानकारी लगने पर पीड़ित पक्ष से काफी संख्या में लोग एल ब्लॉक पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस के खिलाफ हंगामा व नारेबाजी शुरू कर दी। इतना बखेड़ा होने के बावजूद भी इंस्पेक्टर नौचंदी ने मौके पर जाने की जहमत नहीं उठाई। जिस पर भीड़ थाने पहुंच गई। बाद में युवती को अस्पताल भेजा गया। हंगामे के चलते पुलिस ने पीड़ित युवक को छोड़ दिया। सिपाही और आरोपियों के खिलाफ नौचंदी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई।
विज्ञापन
दूसरे समुदाय के युवकों पर आरोप
लोगों ने शोर मचाया कि लूटपाट व छेड़छाड़ करने वाले युवक दूसरे समुदाय के थे। मामला सांप्रदायिक तूल पकड़ने लगा। जिस पर पुलिस दूसरे समुदाय के एक युवक को पकड़कर थाने लाई। हालांकि युवती के चाचा ने उसे छुड़वाते हुए कहा कि किसी बेकसूर को जेल न भेजा जाए। इस व्यक्ति से कोई लेना-देना नहीं है। उसके भतीजे ने उसको पहचानने से इनकार कर दिया है। पुलिस असली आरोपियों को पकड़कर जेल भेजे।
सिपाही के खिलाफ जांच बैठी
लोगों ने बताया कि सिपाही मौके पर पहुंच गया था। लेकिन उसने आरोपियों की पकड़ने की बजाय युवती के भाई को पकड़ लिया। सिपाही ने ऐसा क्यों किया, इसको लेकर सिपाही की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इसे लेकर लोगों में ज्यादा गुस्सा था। एसपी सिटी एएन सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। युवती की हालत ठीक है। सिपाही के खिलाफ जांच बैठा दी गई है।