{"_id":"6df97abd4f30cae041650f47f9a3bbd8","slug":"lalkurti-meerut-disturbance-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं हुई महाआरती, तनाव बरकरार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहीं हुई महाआरती, तनाव बरकरार
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 07 Sep 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुर्ती में रविवार को भी सांप्रदायिक तनाव बरकरार रहा। महाआरती के आयोजन और झांकी निकालने के ऐलान को लेकर दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। जमकर नारेबाजी और हंगामा हुआ। पुलिस अफसरों ने आरएएफ और पीएसी के बल पर हालात काबू में रखे। तनाव को देखते हुए महाआरती स्थगित हो गई। दोनों समुदाय के लोगों में दिन भर अलग-अलग मीटिंग का दौर चला।
विज्ञापन
लालकुर्ती स्थित हाथीखाना (कुटी चौक) में शनिवार को कृष्णा जन्माष्टमी की झांकी को लेकर सांप्रदायिक तनाव व्याप्त हो गया था। पुलिस ने पूर्व पार्षद अजमल कमाल समेत 150 लोगों पर केस दर्ज किया। रविवार को नवमी पर महाआरती और झांकी निकालने का ऐलान किया गया था। जिस पर दूसरे समुदाय के लोगों ने आपत्ति जता दी। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी और हंगामा किया। देखते देखते फिर से तनाव फैलने लगा।
विज्ञापन
ताक पर रखा खुफिया विभाग का
खुफिया विभाग ने पहले ही लालकुर्ती में माहौल बिगड़ने का इनपुट दे दिया था। इसके बावजूद पुलिस नहीं चेती। हर साल कृष्ण जन्माष्टमी की झांकी को लेकर दोनों समुदाय में टकराव होता है, इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को पहले से थी। माहौल बिगड़ने के अंदेशे के बावजूद एहतियाती कदम नहीं उठाए गए। इस प्रकरण में एसओ लालकुर्ती की लापरवाही सामने आयी है।
विज्ञापन
कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हर साल झांकी निकाली जाती है। जिस पर दूसरे समुदाय के लोग आपत्ति करते हैं। पिछले साल भी झांकी निकलने के दौरान सांप्रदायिक तनाव हो गया था। डीएम और एसएसपी भी मौके पर पहुंचे थे। इसे देखते हुए स्थानीय खुफिया विभाग ने पहले ही अंदेशा जता दिया था कि लालकुर्ती में माहौल बिगड़ सकता है। इसके बावजूद भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। झांकी निकालने के दौरान भी थाना पुलिस ही मौजूद रही, जबकि दूसरे थानों से या अतिरिक्त पुलिस फोर्स नहीं बुलाई गई।