फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   lady kidnaped makes comunal dispute

सरधना से महिला का अपहरण, सांप्रदायिक तनाव

Fri, 24 Feb 2017 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 24 Feb 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
lady kidnaped makes comunal dispute
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 सरधना क्षेत्र के एक गांव से एक विधवा का अपहरण हो गया। महिला के परिजनों ने दूसरे समुदाय के लोगों पर आरोप लगाया है। इसकी जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों की रात में पंचायत होने की चर्चा पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने महिला की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक विधवा अपने मकान में निर्माण करा रही थी। जिसमें राजमिस्त्री नवाब निवासी नाहली था। आरोप है कि बृहस्पतिवार दोपहर महिला मकान में अकेली थी। इस दौरान राजमिस्त्री ने कुछ युवक बुलाए और महिला को जबरन उठाकर ले गया। इसकी जानकारी आसपास के लोगों को लगी। लोगों ने महिला के रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी। रात में ग्रामीणों को महिला की लोकेशन एक गांव में होना पता चली।
विज्ञापन

महिला को बरामद करने के लिए लोगों की पंचायत हुई। पंचायत का पता लगते ही सरधना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के परिजनों से तहरीर लेकर आरोपी नवाब के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। पुलिस ने रात में कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन महिला सुराग नहीं लगा। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते दोनों गांव में ही सांप्रदायिक तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed