फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   laborer killed painter by hitting him with brick

शराब बनी मौत: मजदूर ने पेंटर को ईंट से कूचकर मार डाला, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

Wed, 23 Mar 2022 10:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 23 Mar 2022 10:56 PM IST
सार

शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक मजदूर ने एक पेंटर की हत्या कर दी। दोनों झोपड़ी में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान हुए विवाद में दोनों के बीच मारपीट हो गई।

विज्ञापन
laborer killed painter by hitting him with brick
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नहटौर में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक मजदूर ने एक पेंटर की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। दोनों झोपड़ी में बैठकर शराब पी रहे थे इसी दौरान हुए विवाद में दोनों के बीच मारपीट हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिना बताए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर भारी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे।

विज्ञापन


वीके इंटरनेशनल स्कूल के पीछे एक मकान के निर्माण चल रहा है। बताया जाता है कि मकान के निर्माण में गांव चौहरा निवासी जाॅनी मजदूरी का काम कर रहा था। जॉनी बुधवार को गांव के ही कपिल कुमार 28 वर्ष को रंगाई-पुताई का ठेका दिलाने की बात कहकर साथ लेकर आया था। काम खत्म होने के बाद दोनों निर्माणाधीन मकान के पास एक झोपड़ी में बैठकर शराब पीने लगे।

विज्ञापन

शराब पीने के दौरान उनमें किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि जाॅनी ने कपिल कुमार के सिर पर ईटों से कई प्रहार किए और उसे मौत के घाट उतार दिया। उसका शव कुछ दूरी पर फेंक कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कपिल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को पता चलने पर दर्जनों की संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए। उन्होंने बिना बताए शव को पोस्टमार्टम पर भेजने को लेकर विरोध जताया। ग्रामीण शव को लाने की मांग कर रहे हैं।


 

कोतवाल सतेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। उधर, कपिल कुमार के परिजनों का आरोप है कि हत्यारोपी जॉनी उससे रंजिश रखता था इसी रंजिश में जॉनी ने कपिल की जान ले ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed