{"_id":"5b4e42ee4f1c1b6f548b5266","slug":"kuchery-me-dohre-hatya-kaand-ke-gavaah-par-humla","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी में दोहरे हत्याकांड के गवाह पर हमला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कचहरी में दोहरे हत्याकांड के गवाह पर हमला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरी कचहरी में मंगलवार को दोहरे हत्याकांड के चश्मदीद गवाह पर हमला कर दिया गया। हमलावरों से छूटकर भागे गवाह ने अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। गवाह से तहरीर लेकर धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पुलिस के अनुसार फलावदा थानाक्षेत्र के सनौता गांव में 14 सितंबर 2017 को मंसाद व दिलशाद पुत्र निसार की हत्या कर दी गई थी। मंसाद के भाई कलीम ने धर्मवीर, दरियाब, अशोक, हाजी गुलफाम, रवि, मदन सहित 18 लोगों पर केस कराया था। जिसके बाद पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया। मामले की सुनवाई जिला जज आलोक कुमार सक्सेना के न्यायालय में चल रही है। जिसमें पांच गवाह चश्मदीद हैं। जिनमें वादी कलीम की गवाही पूरी होने के बाद शुऐब उर्फ बबलू के मंगलवार को बयान चल रहे थे।
शुऐब उर्फ बबलू का आरोप है कि जब वह कचहरी में था तो कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और जान से मारने की नीयत से हमला बोला। शुऐब ने भागकर अपनी जान बचाई। लोगों की भीड़ जमा होने पर हमलावर फरार हो गए। सूचना पर सीओ सिविल लाइन श्रीराम अर्ज, इंस्पेक्टर सिविल लाइन, क्राइम ब्रांच सहित पुलिस बल कचहरी में पहुंचा। डीजीसी अनिल तोमर ने बताया कि न्यायालय के अंदर कोई धमकी नही दी गई। न्यायालय के बाहर की उनको कोई जानकारी नही है।
विज्ञापन
जल्द करेंगे गिरफ्तारी
इंस्पेक्टर सिविल लाइन नीरज मलिक ने बताया कि शुऐब की तहरीर पर धमकी का मुकदमा अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली है, लेकिन कुछ नहीं मिला। पुलिस जल्द ही आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार करेगी। इस मामले में पहले भी गवाहों को धमकी मिल चुकी हैं।