फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kotha's manager was murder in Meerut

यूपी: कोठा संचालिका के सिर से तमंचा सटाकर मारी गोली, मौत

Tue, 01 May 2018 02:28 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 01 May 2018 02:28 PM IST
विज्ञापन
Kotha's manager was murder in Meerut
सीसीटीवी कैमरे में जांच करते पुलिस अफसर और जरीना खान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

यहां एक कोठा संचालिका की सरेशाम एलानिया हत्या कर दी गई। मामूली विवाद की वजह जानकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद की है। यहां कबाड़ी बाजार इलाके में सरेशाम एक कोठा संचालिका की सिर में गोली मारकर एलानिया हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में वारदात का कारण एक युवक से दो सौ रुपये का विवाद होना सामने आया है। ब्रह्मपुरी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रेलवे रोड क्षेत्र निवासी जरीना खान (52) का ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र अंतर्गत कबाड़ी बाजार में कोठा था। सोमवार शाम करीब चार बजे जरीना के कोठे पर एक युवक आया था। कोठा संचालिका का इस युवक से दो सौ रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद युवक धमकी देकर वहां से चला गया था। करीब दो घंटे बाद उक्त युवक फिर जरीना के कोठे पर पहुंचा। आरोप है कि युवक ने जरीना के सिर से तमंचा सटाकर गोली मार दी। जिस पर जरीना की मौके पर मौत हो गई। मौके पर सेक्स वर्कर पहुंचीं तो उन्होंने शोर मचा दिया। जिस पर आरोपी युवक सेक्स वर्करों को गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस वारदात के बाद कबाड़ी बाजार में भी अफरातफरी मच गई। सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया और इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश कुमार राय ने बताया कि बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, पोस्टमार्टम हाउस पर कुछ लोगों ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया।

पढ़ें : अवैध संबंधों के शक में एलानिया कत्ल, जंगल में पड़ा मिला शव

तमाशबीन बनी रही पुलिस 

Kotha's manager was murder in Meerut
up police

कोठा संचालिका की हत्या में ब्रह्मपुरी पुलिस की लापरवाही सामने आई है। घटना के वक्त पुलिस कबाड़ी बाजार में मौजूद थी। वारदात से दो घंटे पहले आरोपी कोठा संचालिका को धमकी देकर गया था। सेक्स वर्कर ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। कोठा संचालिका को गोली मार कर हत्यारा भरे बाजार में पुलिस के सामने भाग गया। तमाशबीन बनी पुलिस ने उसे पकड़ना तक मुनासिब नहीं समझा। वारदात के बाद पुलिस के खिलाफ लोगों ने हंगामा किया। बता दें कि एक महीने पहले भी एक सेक्स वर्कर पर जानलेवा हमला हुआ था। लेकिन पुलिस किसी को नहीं पकड़ सकी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed