{"_id":"56f1a6df4f1c1bc604f14d25","slug":"kochuveli-express-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी फुटेज से तलाशे जाएंगे हमलावर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीसीटीवी फुटेज से तलाशे जाएंगे हमलावर
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Wed, 23 Mar 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
कोचुवेली-देहरादून एक्सप्रेस।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोचुवेली-देहरादून एक्सप्रेस में रविवार को हुए संघर्ष के आरोपियों की तलाश के लिए जीआरपी इस ट्रेन पर पड़ने वाले 17 रेलवे स्टेशनों की सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी। अधिकारियों का तर्क है कि पीड़ित और हमलावरों ने दो दिन एक साथ सफर किया है। किसी न किसी स्टेशन पर आरोपी जरूर सीसीटीवी में कैद हुए होंगे। फुटेज के लिए रेलवे के उच्चाधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
एसओ जीआरपी अशोक वर्मा का कहना है कि कोचुवेली से कालीकट के बीच पांच रेलवे स्टेशन हैं। संभावना है कि हमलावर युवक भी इनमें से किसी एक स्टेशन से ही ट्रेन में सवार हुए हैं। इन स्टेशनों पर जहां भी सीसीटीवी लगे हैं, वहां से फुटेज ली जा रही है। इसके अतिरिक्त ट्रेन के पूरे सफर में कुल 17 स्टॉपेज हैं। इनमें से कई स्टेशनों पर सीसीटीवी लगे हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों का मानना है कि किसी न किसी स्टेशन पर हमलावर कुछ न कुछ खाने पीने का सामान लेने जरूर उतरे होंगे और वह सीसीटीवी में भी कैद हुए होंगे। इन फुटेज को भी मंगाया जा रहा है। सभी फुटेज पीड़ितों को दिखाकर हमलावरों की पहचान कराने का प्रयास किया जाएगा। पहचान होने पर इनके फोटो पब्लिक में प्रसारित किए जाएंगे ताकि आरोपियों को पकड़ा जा सके। उधर, जीआरपी टीम ने दिल्ली स्टेशन पर जाकर केरल से आने वाले कारीगरों से भी बातचीत की।
विज्ञापन
राजनीतिक तूल न पकड़ ले मामला
ट्रेन में सहारनपुर के कारीगरों के साथ हुई घटना के बाद पूर्व विधायक और कांग्रेसी नेता इमरान मसूद ने मेडिकल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। उन्होंने भाजपा और सपा पर आरोप जडे़। बाद में सपा नेता भी वहां पहुंच गए। रेलवे अधिकारियों को चिंता है कि यह मामला तूल न पकड़ ले। लिहाजा इस केस की एसपी रेलवे खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। रोजाना स्थानीय रेलवे अफसरों से प्रगति रिपोर्ट ली जा रही है।