फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Killed the container driver and hanged the body on the tree

कंटेनर के चालक की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया

Thu, 23 May 2019 03:26 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Thu, 23 May 2019 03:26 AM IST
विज्ञापन
Killed the container driver and hanged the body on the tree
कंटेनर चालक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 मेरठ-करनाल हाईवे पर नानू गांव के समीप खेत में बुधवार सुबह एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। कुछ दूर ही हाईवे किनारे बाइकों से लदा कंटेनर खड़ा था। पुलिस ने शव की शनाख्त जिला मैनपुरी के थाना करावली क्षेत्र अंतर्गत गांव सूरजपुर निवासी कंटेनर चालक सतेंद्र (27) पुत्र अजीत के रूप में की। वहीं, सतेंद्र के परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कंटेनर पर लिखे नंबर पर संपर्क किया गया तो कंटेनर के मालिक ने चालक का नाम और पता बताया। सतेंद्र की जेब से मिले मोबाइल फोन से उसके परिजनों से संपर्क किया गया। एसएसआई सरधना अमित कुमार ने बताया कि सतेंद्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। कंटेनर को कब्जे में लिया गया है। सतेंद्र कंटेनर में नालागढ़ हरियाणा से बाइक पटना ले जा रहा था। एसएसआई ने बताया कि कंटेनर नानू में एक मकान से भी टकराया था। इससे मकान के अलावा कंटेनर भी क्षतिग्रस्त हुआ था। अभी मामले की जांच जारी है। हालांकि परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं दी गई है। उधर, सूचना पाकर शाम को थाने पहुंचे सतेंद्र के परिजनों ने इसे हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया। आरोप है कि सतेंद्र के शरीर पर चोट के निशान थे। एक गाड़ी काफी समय से कंटेनर का पीछा कर रही थी। गाड़ी सवार लोगों ने ही लूटपाट के बाद हत्या करके शव पेड़ से लटकाया है।
विज्ञापन


श्मशान में वृद्ध का शव मिला
मोदीपुरम। सिवाया श्मशान घाट में एक वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार करीब 60 वर्षीय एक व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर था और दौराला कस्बे में घूमता रहता था। कस्बे के लोग उसे खाना देते थे। बीती रात उसकी श्मशान घाट में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सिवाया टोल प्लाजा से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को तांत्रिक क्रिया के दौरान उसकी मौत होने की सूचना दी। एसओ दौराला रितेश कुमार ने बताया कि श्मशान में तांत्रिक क्रिया से संबधित कोई सामग्री नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये के लेन-देन में ग्रामीण की हत्या
हस्तिनापुर। लुकाधड़ी निवासी राजेंद्र पुत्र न्यादरे मंगलवार को हस्तिनापुर निवासी बिजेंद्र के खेत में कार्य कर रहा था। इसी दौरान विजयपाल पुत्र चरतू, दीपक पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम पाली एवं मोहन पुत्र मीर सिंह निवासी लुकाधड़ी खेत पर आए तथा राजेंद्र से कुछ दिन पूर्व उधार दिए रुपये वापस मांगे। राजेंद्र ने रुपये देने में असमर्थता जताई तो उन्होंने लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। विरोध करने पर पत्नी के साथ भी मारपीट की। इसमें वे घायल हो गए। ग्रामीणों से जानकारी पाकर उन्हें सीएचसी ले जाया गया।  जहां से उपचार के बाद घर भेज दिया, लेकिनरात करीब 3.30 बजे राजेंद्र की मौत हो गई। मृतक की पत्नी की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


संदिग्ध हालात में वृद्ध की मौत, हत्या की आशंका
मुरादनगर। मेरठ के काजीपुर निवासी बिजेंद्र की बेटी पूनम की शादी मुरादनगर के भिक्कनपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार से हुई है। सोमवार को बिजेंद्र सिंह अपने साथी संते सिंह के साथ भिक्कनपुर आया था। मंगलवार रात सभी ने शराब पी थी। रात में संते नींद में उठा और सीढ़ियों से पैर फिसलने से गिर गया। संते को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि सिर में डंडा मारकर संते की हत्या की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed