फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Khetor murdered woman, jammed

किठौर में महिला की हत्या, जाम लगाया

Mon, 17 Jun 2019 04:37 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Mon, 17 Jun 2019 04:37 AM IST
विज्ञापन
Khetor murdered woman, jammed
राधना मार्ग पर जाम लगाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बौंद्रा/मेरठ। किठौर थाना क्षेत्र के नवल गांव में खेत में ईख की निराई करने गई 40 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। महिला रविवार सुबह घर से जंगल के लिए निकली थी। दोपहर तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने काफी तलाश की। शाम को महिला का शव ईख के खेत में मिला। महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है। गुस्साए ग्रामीणों ने घटना के खुलासे के ललियाना मार्ग पर जाम लगा दिया।

 40 वर्षीय शर्मिष्टा के पति दिनेश गुर्जर की चार माह पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। महिला अपने दो बेटों के साथ गांव में रह रही थी। इस दौरान महिला खेती का काम भी देखती थी। रविवार सुबह सात बजे महिला ईख के खेत में निराई करने गई थी। दोपहर तक महिला घर नहीं पहुंची तो दोनों बेटों ने महिला की तलाश की। मां की तलाश करते हुए बेटे और अन्य परिजन खेत तक पहुंचे लेकिन कहीं भी महिला का कोई पता नहीं नहीं चला। शाम के समय महिला का शव सड़क किनारे ईख के खेत में पड़ा मिला। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ लग गई। महिला की हत्या की सूचना पर एसपी देहात अविनाश पांडेय, सीओ किठौर आलोक सिंह और इंस्पेक्टर किठौर रोजंत त्यागी मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वाएड और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान ग्रामीणों ने शव नहीं उठने दिया और हत्या के खुलासे की मांग करने को लेकर सीओ किठौर और इंस्पेक्टर को घेर लिया। जिसके ग्रामीणों की पुलिस से तीखी नोंकझोंक हुई।
विज्ञापन


गुसए ग्रामीणों ने किठौर- ललियाना मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि जब तक महिला के हत्यारे नहीं पकड़े जाते, जब तक जाम नहीं खोला जाएगा। ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। इस दौरान एसपी देहात और सीओ ने परिजनों और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि क्राइम ब्रांच भी लगाई गई है जल्द से जल्द ही महिला की हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। रात में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर किठौर रोजंत त्यागी का कहना है कि तहरीर के आधार पर अज्ञात में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गले पर मिले चोट के निशान
जिस स्थान
पर ईख के खेत में महिला का शव मिला है, शव के पास ही पुलिस को महिला की चप्पल भी अलग अलग दूरी पर पड़ी मिली। वहीं लोहे का खुरपा और महिला की चुनरी भी पड़ी मिली। पुलिस का कहना है कि महिला के गले पर चोट के निशान मिले है। किसी रस्सी या चुनरी से महिला का गला घोंटकर मारा गया है। जिस स्थान पर महिला की हत्या की गई है वहां ईख के पौध भी टूटे हुए मिले। महिला के चेहरे पर ब्लड भी लगा हुआ था। पुलिस दुष्कर्म की आशंका से इंकार कर रही है।
परिवार से जुड़ा बताया गया हत्यारोपी
एसपी
देहात अविनाश पांडेय का कहन है कि महिला के पति के नाम पर 14 बीघा जमीन बताई गई है। महिला का 17 साल का बड़ा बेटा है, जबकि 15 साल का छोटा बेटा है। पुलिस का डॉग स्कवाएड भी भीड़ के आसपास ही घूमता रहा। एसपी देहात का कहना है कि महिला का हत्यारोपी परिवार से जुड़ा हुआ है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। एसपी देहात ने यह भी बताया कि परिवार के एक युवक को महिला की मौत की जानकारी दोपहर साढ़े तीन बजे लग गई थी, लेकिन पुलिस के सूचना शाम 6.50 बजे दी गई। जिस पर हत्या का शक कुछ लोगों ने जाहिर किया है वह बार बार पुलिस से गाली गलौच कर जाम लगाकर घटना के खुलासे की मांग कर रहा था।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
एसपी
देहात का कहना है कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कुछ चीजें साफ हो जायेंगी। जिन पर पुलिस काम कर रही है। दुष्कर्म की आशंका में हत्या नहीं की गई। ऐसे में महिला को मारने से किसे सबसे अधिक फायदा मिलेगा, यह पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed