फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   JE's strangled killed by entering the house

घर में घुसकर जेई की गला रेतकर हत्या

Thu, 14 Mar 2019 02:26 AM IST
Gaurav sharma न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला
न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Gaurav sharma Updated Thu, 14 Mar 2019 02:26 AM IST
सार

- सरकारी क्वार्टर में परिवार के साथ रहते थे नलकूप विभाग के जेई
- पत्नी डॉक्टर के यहां गई थी और बच्चे चला रहे थे साइकिल
- जेई के हाथ-पैर बांधने के बाद दिया वारदात को अंजाम

विज्ञापन
JE's strangled killed by entering the house
मेरठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन

सीसीएस यूनिवर्सिटी स्थित जेल चुुंगी पुलिस चौकी के पास बुधवार को दिनदहाडे़ नलकूप विभाग के जेई की बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या से पहले बदमाशों ने जेई के हाथ-पैर और मुंह बांध दिए थे। वारदात के दौरान पत्नी डॉक्टर से दवा लेने गई थी और बच्चे बाहर साइकिल चला रहे थे। पुलिस ने संदेह के आधार पर विभाग के एक जेई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
मूलरूप से सहारनपुर के सलोनी गांव निवासी सुशील कुमार (40) पुत्र महेश सिंह नलकूप विभाग में जेई हैं। सुशील अपनी पत्नी मोनिका उर्फ डॉली बेटी काजल (13), इशिका (12) और बेटा आर्यन (8) के साथ जेल चुंगी पुलिस चौकी से सटे नलकूप विभाग की ट्यूबवेल कॉलोनी में रहते थे। सुबह नौ बजे मोनिका और उसकी बेटी काजल साकेत स्थित सेंट लुक्स हॉस्पिटल में एलर्जी का इलाज कराने गई थी। जबकि इशिका और आर्यन घर के बाहर साइकिल चला रहे थे।
विज्ञापन

करीब 9:30 बजे मोनिका घर लौटी तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। बेटी इशिका बेडरूम में गई, जहां सुशील का शव खून से लथपथ बेड पर पड़ा था। ईशिका की चीख निकली तो मोनिका भी वहां पहुंची। सुशील के हाथ-पैर और मुंह कपड़े से बंधे थे। उनके क्वार्टर के सामने विभाग के जेई भारत सिंह का क्वार्टर था, जहां वह अकेले रहते हैं। परिवार ने उन्हें बुलाया, तब जाकर पुलिस को सूचना दी। एसपी सिटी, सीओ सिविल लाइन समेत कई थाने की पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात से जुड़े कई सवालों के जवाब जानने के लिए जेई भारत सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस की जांच में अनसुलझे सवाल बहुत हैं। जेई भी बार बार बयान बदल रहे हैं। पत्नी मोनिका व बच्चों से भी जानकारी ली जा रही है। -अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed