{"_id":"58fe57d94f1c1b0b71c0c42b","slug":"jandheri-forest-dead-body-was-of-historysheeter","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंधेडी के जंगल में मिली लाश कुख्यात की निकली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंधेडी के जंगल में मिली लाश कुख्यात की निकली
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Tue, 25 Apr 2017 12:16 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंधेडी गांव के जंगल में रविवार को मिली लाश कुख्यात विनीत मावी की निकली। विनीत जिला बदर चल रहा था। पुलिस ने बताया कि विनीत को उसके तीन साथियों ने घर से ले जाकर मार डाला था।
विज्ञापन
मवाना थानाक्षेत्र के जंधेडी गांव के जंगल में रविवार को एक युवक का खून से लथपथ शव मिला था। सोमवार को समाचार पत्रों में फोटो और समाचार प्रकाशित होने पर हस्तिनापुर निवासी मुन्नालाल सुबह मवाना थाने पहुंचे। मुन्नालाल मूल निवासी बली गांव के है और उन्होंने पुलिस को बताया कि लावारिस मिला शव विनीत निवासी मावी का है। पुलिस ने विनीत के परिजनों से संपर्क कर उन्हें पोस्टमार्टम हाउस भेजा। इंस्पेक्टर मवाना राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि विनीत के पास एक बाइक मिली थी, जोकि उसने 13 अप्रैल को हस्तिनापुर क्षेत्र से लूटी थी। यह बाइक अब्दुल्लापुर निवासी मनीष से लूटी गई थी। मनीष को भी पुलिस ने बुलाया। शव की पहचान होने पर पुलिस ने विनीत का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला।
विज्ञापन
जिला बदर विनीत कर रहा था क्राइम
पुलिस ने बताया कि विनीत को प्रशासन ने छह माह के लिए जिला बदर किया था। इसके बाद भी वह मवाना, परीक्षितगढ़ और हस्तिनापुर इलाके में लगातार लूटपाट कर रहा था। विनीत पर हस्तिनापुर, मवाना, परीक्षितगढ़, इंचौली थानों में लूट, चोरी व मारपीट के आठ मुकदमे हैं। विनीत के भाई पर भी कई मुकदमे हैं।
विज्ञापन
नहीं पहुंचे थाने पर परिजन
पुलिस के मुताबिक विनीत की हत्या का पता लगने के बावजूद भी उसके परिजन थाने नहीं पहुंचे। परिजनों ने पोस्टमार्टम स्थल पर जाकर शव की पहचान की। गांव के चौकीदार से पुलिस पूछताछ कर रही है। परिजनों ने अभी हत्या आरोपियों का नाम नहीं खोला। हत्या किसी परिचित ने की है।
बंटवारे में तो नहीं हुई हत्या
विनीत की दो अंगुलियों में सोने की अंगूठी थीं। कपड़े और जूते भी ब्रांडेड पहनता था। पुलिस को अंदेशा है कि बदमाशों के आपसी बंटवारे के चलते विनीत की हत्या हुई है। क्योंकि विनीत को एक गोली कनपटी और दूसरी सीने में मारी गई थी। हत्यारे बदमाश ही हो सकते है। विनीत किस बदमाश के साथ रहता था, इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है।
कौन ले गए थे बुलाकर
पुलिस के मुताबिक विनीत शाम ढलते ही गांव से लूटपाट करने के इरादे से निकल जाता था। शनिवार को विनीत को गांव में देखा गया। बताया गया कि विनीत को उसके तीन साथी बुलाकर ले गए थे। जिनका पता लगाने के लिए पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की। अंदेशा है कि विनीत की हत्या में गांव का शख्स जरूर होगा।