फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jailed soldier accused of kidnapping, police clashed with women

अपहरण के आरोपी सिपाही को जेल भेजा, पुलिस और महिलाओं के बीच तीखी नोकझोंक

Sun, 26 Feb 2017 08:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 26 Feb 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
Jailed soldier accused of kidnapping, police clashed with women
पुलिस और महिला के बीच नोंकझोक

दो माह पूर्व अपहरण की गई युवती को बरामद किए बिना ही पुलिस ने नामजद सस्पेंड सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साएं लोगों ने कोतवाली के सामने जाम लगा दिया और महिलाएं सड़क पर धरना देकर बैठ गईं। जाम खुलवाने के दौरान पुलिस और महिलाओं में काफी नोकझोंक हुई। सीओ हरिराम यादव ने युवती बरामद करने के लिए आठ दिन का समय मांगा, तब कहीं जाकर एक घंटे बाद लोगों ने जाम खोला। मोहल्ला सराफान निवासी व्यक्ति की बेटी को 27 दिसंबर को मोहल्ला बिद्दीवाड़ा निवासी सिपाही मोहम्मद मियां अपहरण कर ले गया था। पिता ने आरोपी सिपाही के विरुद्ध थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। सिपाही की गाजियाबाद में तैनाती है। अपहरण का मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस अधिकारियों ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया था। आरोपी सिपाही घटना के दिन से ही फरार चल रहा था। पुलिस दो माह तक युवती को बरामद नहीं कर सकी है। जिसको लेकर मोहल्ले के लोगों में भारी रोष व्याप्त है। 

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने सस्पेंड सिपाही मोहम्मद मियां को गिरफ्तार कर लिया

Jailed soldier accused of kidnapping, police clashed with women
धरने पर बैठीं महिलाएं

24 फरवरी को मोहल्ला सराफान में सर्वसमाज की एक पंचायत हुई थी। जिसमें पहुंचे सीओ हरिराम यादव ने युवती को शीघ्र बरामद करने का आश्वासन दिया था। रविवार को पुलिस ने सस्पेंड सिपाही मोहम्मद मियां को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पकड़े जाने पर पीड़ित परिवार और मोहल्ले के लोग एकत्र होकर कोतवाली में पहुंचे। सीओ ने आरोपी से पूछताछ की। पुलिस ने युवती को बरामद किए बिना ही आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साएं लोगों ने कोतवाली के सामने जीटी रोड पर जाम लगा दिया और महिलाएं सड़क पर धरना देकर बैठ गई। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ युवती की बरामदगी की मांग पर अडिग रही। इस दौरान जाम खुलवाने को लेकर महिलाओं की पुलिस के साथ भी काफी झड़प हुई। जाम लगाने की सूचना पर सीओ हरिराम यादव मौके पर पहुंचे। सीओ ने युवती को आठ दिन के भीतर सकुशल बरामद करने का आश्वासन दिया। सीओ के आश्वासन पर ही लोगों ने करीब एक घंटे से जारी जाम को खोला। पीड़ित परिवार व मोहल्ले के लोगों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आठ दिन के भीतर युवती बरामद कर उनको नहीं सौंपी गई तो वे कोतवाली सामने आत्मदाह करने को मजबूर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed