फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Illegal arms factory busted in Meerut and Police arrested two accused

चुनाव से पहले यहां पकड़ा गया अवैध हथियारों का जखीरा, पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी

Tue, 19 Feb 2019 10:49 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 19 Feb 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
Illegal arms factory busted in Meerut and Police arrested two accused
अवैध हथियार का जखीरा पकड़ा गया - फोटो : अमर उजाला

मेरठ का खादर क्षेत्र अभी तक अवैध शराब का कारोबार ही पुलिस की नजर में था, लेकिन पुलिस ने पहली बार यहां से अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया है। क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के लिए ऑन डिमांड तमंचे और देसी बंदूक बनाई जा रहीं थीं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो युवक फरार हैं। यह गिरोह पिछले एक साल में करीब 500 तमंचे सप्लाई कर चुका है।

विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस लाइन में एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि सोमवार शाम को जलालापुर- नीमका रोड पर सीओ मवाना पंकज सिंह और एसओ हस्तिनापुर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो वांछित युवक तंमचे लेकर आ रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए युवकों को पकड़ने का प्रयास किया तो एक युवक ने पुलिस पर तंमचे से फायर झोंक दिया। पुलिस ने दोनों युवकों को दबोच लिया। दोनों के पास से दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

झोपड़ी में बना रहे थे तमंचे  
एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सगीर पुत्र रज्जाक निवासी रामपार्क लोनी जिला गाजियाबाद, हस्मुद्दीन पुत्र शब्बीर निवासी मोहम्मद रफीक नगर जिला हापुड़ हैं। पूछताछ में युवकों ने बताया कि वह परीक्षतगढ़ के खादर क्षेत्र में जंगल में हसमत की झोपड़ी में तमंचे बना रहे हैं। पुलिस फोर्स के साथ वहां दबिश दी तो झोपड़ी में अवैध हथियारों का जखीरा मिला। एसपी सिटी ने बताया कि मौके से पुलिस ने 315 बोर के 53 तमंचे, 12 बोर के चार तमंचे, चार छोटी देशी बंदूक पांच कारतूस, अधबने करीब 50 तमंचे, लोहे की ड्रिल मशीन, हथोेड़े, पेसकस, नाल, भट्टी पंखा और अन्य सामान बरामद किया है। गिरोह का सरगना सगीर है, जिसके खिलाफ गाजियाबाद, हापुड़ और किठौर में भी एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। सगीर ने पुलिस को बताया कि पहले वह किठौर के जंगल में तमंचे बनाते थे, लेकिन पुलिस ने वहां से उनके तीन साथियों को जेल भेज दिया था। जिसके बाद वे हस्तिनापुर और परीक्षितगढ़ के खादर में तमंचे बनाने लगे। एक साल में करीब पांच सौ तमंचे बनाकर सप्लाई कर चुके हैं। मेरठ के अलावा मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, बुलंदशहर और बागपत में ऑन डिमांड पहुंचाते थे। गिरोह में सुक्की उर्फ सुखवंत पुत्र प्रेम सिंह निवासी मिर्जापुर थाना परीक्षितगढ़, विनोद पुत्र इंद्रपाल निवासी मिर्जापुर हैं।

दो हजार से पांच हजार में मौत का सामान
सगीर ने बताया कि पांच साल पहले कैराना के आकिल के यहां रहकर उन्होंने तमंचे बनाने सीखे थे। वे दो हजार से लेकर पांच हजार का तमंचा बनाकर बेचते हैं। जो दोनों युवक फरार हैं उनमें सुक्की और विनोद दूसरे जिलों में तमंचे सप्लाई करते थे।
 
वेस्ट यूपी तक फैला है जाल
सीओ पंकज सिंह ने बताया कि इस गिरोह का जाल वेस्ट यूपी के कई जिलों में फैला है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि चुनाव में तमंचों की डिमांड बढ़ जाती है। दो साल पहले हुए विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने तमंचे सप्लाई किए थे। आरोपियों का कहना है वह फोन पर संपर्क नहीं करते थे। दूसरे जिलों में एक साथ दस तमंचे मंगवाने पर एजेंट को दो हजार रुपये देते थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed