फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Husband shot killed his wife in Meerut city of Uttar Pradesh

यूपी: पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति-ससुर गिरफ्तार, जांच में जुटे पुलिस अधिकारी

Fri, 01 Nov 2019 01:59 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 01 Nov 2019 01:59 PM IST
विज्ञापन
Husband shot killed his wife in Meerut city of Uttar Pradesh
पुलिस ने महिला के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में सरूरपुर थाना क्षेत्र के गोटका गांव में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने महिला के पति और ससुर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार करते हुए हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मऊखास निवासी लक्ष्मी (32) की शादी 11 साल पहले सरूरपुर थाना क्षेत्र के गोटका गांव निवासी प्रदीप पुत्र पवन के साथ हुई थी। पवन खेती करता है। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और अन्य ससुराल वाले दहेज की मांग करते थे। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी जाती। पीड़िता ने कई बार जान का खतरा भी जताया था। 
विज्ञापन


वहीं गुरुवार शाम छह बजे लक्ष्मी का अपने पति से विवाद हो गया जिसके बाद पति ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद महिला ने अपने मायके पक्ष में फोन करके जानकारी दी। गुरुवार रात को आरोपी प्रदीप ने पत्नी के सिर में तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। आसपास के लोग घायल महिला को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: नौ साल बाद खुला हत्या का राज, सालों ने रची थी शेरू की हत्या की साजिश, पत्नी गिरफ्तार

उधर, हत्या की सूचना मिलने पर एसओ सरूरपुर सतीश कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया पारिवारिक विवाद में आरोपी ने हत्या करना बताया है, लेकिन मायके पक्ष ने दहेज हत्या को लेकर तहरीर दी थी। महिला की शादी को 11 साल से अधिक समय हो गया। जिसके चलते आरोपियों पर हत्या की धारा में केस दर्ज किया गया है। मायके पक्ष ने महिला के पति प्रदीप, ससुर पवन, जेठ अरविंद, जेठानी आदेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

एसपी देहात अविनाश पांडेय का कहना है कि आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। महिला के एक बेटा और दो बेटी हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed