यूपी: नौ साल बाद खुला हत्या का राज, सालों ने रची थी शेरू की हत्या की साजिश, पत्नी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ जिले की सिविल लाइन पुलिस ने शेरू हत्याकांड का नौ साल बाद सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार शेरू की हत्या लेनदेन के विवाद में उसकी पत्नी ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर की थी। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार 10 सितंबर 2010 को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के संजय नगर स्थित खेत में अज्ञात शव मिला था। शव की शनाख्त शेरू उर्फ शेरूद्दीन (40) निवासी ग्राम सैनी थाना इंचौली के रूप में हुई थी। शेरू के भाई सिराजुद्दीन ने थाने पर तहरीर देकर बताया था कि शेरू शराब पीता था और शराब पीने के कारण ही उसकी मौत हुई है। बिना पोस्टमार्टम व पुलिस कार्रवाई के शेरू के शव को सपुर्द-ए-खाक कर दिया गया था। इसके कुछ दिन बाद ही शेरू के पिता जमील ने उच्चाधिकारियों से मिलकर हत्या का अंदेशा जताया था। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शेरू का कब्र से शव निकालकर बिसरा जांच के लिए भिजवाया गया। जांच रिपोर्ट ने हत्या की पुष्टि की।
शराब में मिला जहर
जांच रिपोर्ट में सामने आया कि शेरू की मौत ऑर्गनोक्लोरो इंसेक्टीसाइड व इथाइल अल्कोहल से हुई थी। जिसके बाद हत्या में अभियोग पंजीकृत कर सिविल लाइन पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें: फिल्म ‘दृश्यम’ देखकर रची थी भाजपा नेता की हत्या की साजिश, ऐसे खुला खौफनाक राज, तस्वीरें
ऐसे सुलझी गुत्थी
विवेचक रामकुमार के अनुसार शेरू के तीनों बच्चों से पूछताछ हुई तो उन्होंने अपनी मां पर ही शक जाहिर किया था। जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन शेरू अपनी ससुराल में था। उसकी पत्नी रुखसाना ने अपनी ससुराल फोन कर बताया था कि शेरू ने जहर खा लिया है, जिसे अस्पताल ले जा रहे हैं। लेकिन हैरानी की बात रही कि शेरू की मौत के बाद उसका शव मेरठ में खेत में पड़ा मिला। जिससे रुखसाना पर शक गहरा गया। जब रुखसाना से गहन पूछताछ की गई तो वह टूट गई।
बेइज्जती करने पर मारा था
रुखसाना के अनुसार उसके भाइयों खुर्शीद और रुखसार पुत्र अली हसन निवासी मोहल्ला सराफतुल्ला, मंगल बाजार चौक गुलावठी बुलंदशहर ने पति शेरू से कार खरीदने के लिए रुपये उधार लिए थे। रुपया न लौटाने को लेकर शेरू सालों की बेइज्जती करता था जबकि भाइयों का पक्ष लेने पर पत्नी की पिटाई करता था। जिसका बदला लेने के लिए हत्या की साजिश रची गई थी। गुलावठी स्थित ससुराल में शेरू को शराब में कीटनाशक मिलाकर पिला दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में शव मेरठ लाकर खेत में फेंक दिया गया था।
साजिश में की थी हत्या
शेरू की हत्या में पुलिस की जांच में पत्नी और ससुराल वालों का नाम सामने आया। इसके आधार पर पत्नी रूखसाना और सालों खुर्शीद और रूखसार को गिरफ्तार किया गया। साजिश के तहत तीनों ने हत्या को अंजाम दिया था। - हरिमोहन सिंह, सीओ सिविल लाइन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/