फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   hotel destruction in meerut

सपा नेता की गुंडागर्दी, होटल में तोड़फोड़

Sun, 06 Sep 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 06 Sep 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
hotel destruction in meerut

सत्ता की हनक में चूर सपा नेता सचिन कसाना ने रंगदारी न देने पर होटल में जमकर तोड़फोड़ और फायरिंग की। सरेआम चेतावनी दी कि, एक करोड़ नहीं दिए तो होटल नहीं चलने दूंगा। सपा नेताओं के दबाव में पुलिस कार्रवाई से बच रही है। रिपोर्ट दर्ज कराने में भी कई घंटे लगा दिए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है, लेकिन पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर रही है।

विज्ञापन


मानसरोवर निवासी गौरव नारंग पुत्र चांद किशन नारंग का दिल्ली रोड परतापुर थाना क्षेत्र में होटल क्रोम है। आरोप है कि शनिवार देर रात सपा नेता सचिन कसाना अपने तीन दोस्तों के साथ फार्चूनर से होटल पर आया। सचिन ने अपने दोस्तों के साथ शराब पी और हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने बार में बैठे ग्राहकों के साथ बदतमीजी की और मारपीट कर उन्हें भगा दिया। गौरव नारंग का आरोप है कि इसके बाद होटल में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


सचिन ने होटल कर्मी जयप्रकाश के कनपटी पर रिवाल्वर लगाकर जान से मारने की धमकी दी। सपा नेता सचिन का नाम सामने आने के बाद पुलिस लीपापोती में जुट गई है। गौरव नारंग की तहरीर पर थाने में सचिन कसाना और तीन अज्ञात के खिलाफ रंगदारी के लिए जान से मारने की धमकी देने, मारपीट, गाली-गलौज की धाराओं में रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन गिरफ्तारी नहीं की। परतापुर एसओ राकेश यादव का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे में दिखी गुंडागर्दी
होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में सपाइयों की गुंडागर्दी दिखने के बाद भी परतापुर पुलिस मामले को दबाने में जुटी रही। पहले तो शनिवार रात हुई घटना के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में ही घंटों लगा दिए। इसके बाद सपा महानगर के एक पदाधिकारी के दबाव में परतापुर एसओ राकेश यादव आरोपियों की गिरफ्तारी में कोई ास दिलचस्पी नहीं दिखाई। आरोप है कि सचिन कसाना के साथ सपा महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी का भाई भी मौजूद था, लेकिन पुलिस ने दबाव में रिपोर्ट में उसका नाम नहीं खोला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed