फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Honour killing, Two brothers has murdered of sister in a village of Muzaffarnagar

झूठी शान की खातिर सगी बहन को उतारा मौत के घाट, हत्या के वक्त नहीं कांपे राखी वाले हाथ

Fri, 13 Mar 2020 01:45 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 13 Mar 2020 01:45 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर के एक गांव में झूठी शान की खातिर दो भाइयों ने सगी बहन की हत्या कर दी।

विज्ञापन
Honour killing, Two brothers has murdered of sister in a village of Muzaffarnagar
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुजफ्फरनगर के कूकड़ा गांव में झूठी शान की खातिर दो भाइयों ने सगी बहन की हत्या कर दी और शव फूंक दिया। बहन का गुनाह इतना था कि उसने दूसरे वर्ग के युवक से प्रेम कर लिया था। प्रेमी की तरफ से आरोपी दोनों भाइयों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली के गांव कूकड़ा निवासी साधना उर्फ कोमल (33 वर्षीय) की शादी सात साल पूर्व दिल्ली निवासी युवक से हुई थी। दो वर्ष पूर्व ही पति की मृत्यु होने पर दिल्ली का मकान बेचकर अपने दो बच्चों और ससुर के साथ साधना कूकड़ा आ गई और यहीं रहने लगी। शादी से पहले से उसका प्रेम प्रसंग कूकड़ा के अहमदनगर निवासी जुल्फिकार से चल रहा था। पति की मौत होने पर वापस कूकड़ा आई तो फिर से जुल्फिकार से संपर्क जुड़ गया। इसका पता साधना के भाइयों को चल गया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: झूठी शान की खातिर बहन को दी दर्दनाक मौत, जिसे बांधी राखी, हत्या के वक्त नहीं कांपे उस भाई के हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को साधना होली पर अपने मायके आई हुई थी। आरोप है कि बुधवार (11 मार्च) की सुबह भाई सोनू और सुमित ने साधना की गला दबा कर हत्या कर दी। इसके बाद शव का दाह संस्कार भी कर दिया। बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी उसके प्रेमी जुल्फिकार को लगी तो उसने नई मंडी कोतवाली जाकर पुलिस को तहरीर देकर सोनू और सुमित के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया है, पुलिस अभी पूछताछ कर रही है।

सीओ नई मंडी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि साधना का प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति की मौत के बाद वह फिर से कूकड़ा आकर रहने लगी और प्रेमी से मिलती रही। भाई इसका विरोध करते थे। बुधवार सुबह दोनों भाइयों ने हत्या करके शव का दाह संस्कार कर दिया। प्रेमी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed